अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि दोनों सितारों ने अब तक इन अटकलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही यह जोड़ी खुशखबरी शेयर कर सकती है। हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने कैमरे में कैद किया। मास्क से चेहरा ढके होने के बावजूद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
इसी बीच, विजय की तेलंगाना मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात करने की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मुलाकात संभावित शादी के निमंत्रण को लेकर हो सकती है। चर्चा है कि 26 फरवरी को उदयपुर में होने वाली कथित शादी के लिए अभिनेता ने मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया होगा। हालांकि इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फैंस के बीच यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि रश्मिका और विजय व्यक्तिगत रूप से मेहमानों को निमंत्रण दे रहे हैं या शादी से जुड़ी तैयारियों, जैसे आउटफिट फिटिंग के सिलसिले में मुंबई आए थे। फिलहाल दोनों सितारे चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे अटकलों का बाजार और गर्म हो गया है।
Breaking News
- नेचुरल ब्लड बूस्टर ड्रिंक: गाजर और चुकंदर का कमाल
- यश की 'टॉक्सिक' का नया पोस्टर जारी, कल आएगा टीजर
- रामकृष्ण परमहंस: सादगी, भक्ति और अद्वैत प्रेम की प्रतिमूर्ति
- • विवेक और मर्यादा की राजनीति: गोपाल कृष्ण गोखले का योगदान
- मुद्रा लोन से स्व-सहायता समूह की महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर
- नाली स्लैब पर दीवार बनाने का आरोप, विकास उपाध्याय ने की कार्रवाई की मांग
- प्रधानमंत्री मोदी, वैश्विक नेताओं और दुनिया के शीर्ष सीईओ का सामूहिक यादगार चित्र
- छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर भाजपा ने उन्हें किया नमन
- सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र और तोड़फोड़, क्लासरूम में आगजनी से दहशत
- वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि से लिया आशीर्वाद
शादी की खबरों के बीच रश्मिका–विजय फिर दिखे साथ, वीडियो वायरल
.jpg)









.jpg)




