रायपुर, 16 अप्रैल । राजधानी रायपुर के फाफाडीह टिंबर मार्केट में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। आग कैलाश टिंबर गोदाम में भड़की, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने सुबह तक जुटे रहे।
देवेंद्र नगर थाना काे घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर भेजी गई। शुरुआत में 6 फायर ब्रिगेड भेजी गई थीं, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए अब तक 12 से अधिक दमकल वाहन तैनात किए ग्एं। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं और सुबह तक राहत कार्य जारी है।
आग बुझाने के लिए अतिरिक्त पानी की व्यवस्था की जा रही है। जानकारी के अनुसार, एम्स अस्पताल परिसर से भी पानी लाकर आग बुझाने में इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा प्लाईवुड सहित लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। टिंबर मार्केट में आग लगने से आसपास के व्यापारियों में भी दहशत का माहौल रहा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से हालात पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Breaking News
- खेल प्रौद्योगिकी मंच काबुनी ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉटसन को बनाया अपना मुख्य प्रशिक्षक
- सरगुजा में तेज हुई गर्मी की मार, 24 घंटे में 3 डिग्री उछाल, 4 दिन हीट वेव का अलर्ट
- छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलाें में ग्रीष्मकालीन अवकाश, आदेश शारी
- लखनऊ में जीत के बाद कोहली ने आरसीबी के प्रदर्शन को सराहा, कहा- हम पूरे मैच में आगे रहे
- भोपालपटनम तहसीलदार ने 74 अतिक्रमणकारियाें काे अतिक्रमण हटाने जारी किया नोटिस
- चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल से बाहर
- आंध्र प्रदेश के कर्नुल में सड़क हादसा, कर्नाटक के आठ श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल
- धर्म के आधार पर आरक्षण की बात असंवैधानिकः अमित शाह
- पीलिया प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का सर्वे अभियान जारी
- सेठ रतनचंद सुराना विधि महाविद्यालय में एडीआर सेमिनार का आयोजन
रायपुर के टिंबर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखाें का सामान जलकर राख















