लोकप्रिय टीवी और फिल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की। अंकिता ने फैंस और फॉलोअर्स को आगाह करते हुए कहा है कि जब तक उनका अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक उस अकाउंट से होने वाली किसी भी गतिविधि को उनकी आधिकारिक प्रतिक्रिया न माना जाए।
अंकिता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "दोस्तों, मेरा एक्स अकाउंट हैक हो गया है और मैं इसे रिकवर करने की कोशिश कर रही हूं। अगले नोटिस तक उस अकाउंट से किए गए किसी भी ट्वीट या मैसेज का जवाब न दें, क्योंकि वह मेरी ओर से नहीं है।" उन्होंने अपने प्रशंसकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए उनके प्यार और समर्थन के लिए आभार भी जताया। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली अंकिता अक्सर अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
अंकिता लोखंडे को सबसे ज्यादा पहचान टीवी के चर्चित धारावाहिक पवित्रा रिश्ता में 'अर्चना' के किरदार से मिली थी। इस शो ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया था। इसी शो में उनके साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अंकिता कई बार अपने करियर में यह मौका देने के लिए निर्माता एकता कपूर का आभार जता चुकी हैं।
अभिनेत्री इन दिनों रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी लाफ्टर शेफ्स' में नजर आ रही हैं, जहां उनका हल्का-फुल्का अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है। अंकिता ने दिसंबर 2021 में बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की थी और दोनों को बिग बॉस 17 में भी साथ देखा गया था। फिलहाल फैंस उनकी सोशल मीडिया सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं और अकाउंट जल्द रिकवर होने की उम्मीद कर रहे हैं।
Breaking News
- सरगुजा में तेज हुई गर्मी की मार, 24 घंटे में 3 डिग्री उछाल, 4 दिन हीट वेव का अलर्ट
- छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलाें में ग्रीष्मकालीन अवकाश, आदेश शारी
- लखनऊ में जीत के बाद कोहली ने आरसीबी के प्रदर्शन को सराहा, कहा- हम पूरे मैच में आगे रहे
- भोपालपटनम तहसीलदार ने 74 अतिक्रमणकारियाें काे अतिक्रमण हटाने जारी किया नोटिस
- चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल से बाहर
- आंध्र प्रदेश के कर्नुल में सड़क हादसा, कर्नाटक के आठ श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल
- धर्म के आधार पर आरक्षण की बात असंवैधानिकः अमित शाह
- पीलिया प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का सर्वे अभियान जारी
- सेठ रतनचंद सुराना विधि महाविद्यालय में एडीआर सेमिनार का आयोजन
- मादा गौर शिकार मामले में फरार दो आरोपित गिरफ्तार, जेल दाखिल
अंकिता लोखंडे का एक्स अकाउंट हैक















