बलरामपुर, 16 अप्रैल । जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में बीते 10 से 15 दिनों से 22 हाथियों का आक्रामक दल विचरण कर रहा है। हाथियों की लगातार मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जिसे देखते हुए वन विभाग ने गुरुवार काे आसपास के ग्रामीणों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है।
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में इन दिनों 22 हाथियों का दल सक्रिय है, जो लगातार जंगल क्षेत्र में मूवमेंट कर रहा है। वन विभाग के मुताबिक, फिलहाल यह दल छतवा जंगल में डेरा डाले हुए है और सभी हाथियों का व्यवहार आक्रामक बताया जा रहा है।
हाथियों के इस दल में 7 नर, 10 मादाएं और 5 शावक शामिल हैं, जिससे उनकी गतिविधियां और भी संवेदनशील हो गई हैं। शावकों की मौजूदगी के कारण झुंड अधिक सतर्क और उग्र हो सकता है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे जंगल की ओर न जाएं। विशेष रूप से महुआ बीनने, लकड़ी संग्रह करने और मवेशी चराने के लिए जंगल में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी गई है।
ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए विभाग द्वारा गांव-गांव मुनादी कराई जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रही है।
Breaking News
- खेल प्रौद्योगिकी मंच काबुनी ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉटसन को बनाया अपना मुख्य प्रशिक्षक
- सरगुजा में तेज हुई गर्मी की मार, 24 घंटे में 3 डिग्री उछाल, 4 दिन हीट वेव का अलर्ट
- छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलाें में ग्रीष्मकालीन अवकाश, आदेश शारी
- लखनऊ में जीत के बाद कोहली ने आरसीबी के प्रदर्शन को सराहा, कहा- हम पूरे मैच में आगे रहे
- भोपालपटनम तहसीलदार ने 74 अतिक्रमणकारियाें काे अतिक्रमण हटाने जारी किया नोटिस
- चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल से बाहर
- आंध्र प्रदेश के कर्नुल में सड़क हादसा, कर्नाटक के आठ श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल
- धर्म के आधार पर आरक्षण की बात असंवैधानिकः अमित शाह
- पीलिया प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का सर्वे अभियान जारी
- सेठ रतनचंद सुराना विधि महाविद्यालय में एडीआर सेमिनार का आयोजन
बलरामपुर : 15 दिन से रामानुजगंज के जंगलों में जमे 22 हाथी, वन विभाग ने लोगों को किया सतर्क















