गर्मियों की शुरुआत के साथ रसीले फल भी बाजार में आने लगते हैं। तरबूज और खरबूज के साथ शहतूत भी मार्च और अप्रैल के महीने में ही आता है, लेकिन खास बात यह है कि यह एक सीमित समय के लिए आता है। शहतूत को अन्य भाषाओं में \'तूत\' या \'मलबेरी\' के नाम से भी जाना जाता है। शहतूत के स्वाद के बारे में सभी बात करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खजाना है? यह पेड़ अपनी रसीली फलियों, पत्तियों और औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है।
आयुर्वेद में शहतूत की छाल, फल और जड़ को गुणों का खजाना माना गया है। सदियों में उनका इस्तेमाल कई रोगों में होता आया है, जैसे खांसी, बुखार और डायबिटीज। शहतूत के रसीले फल विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन में मदद करते हैं। इसे आयुर्वेद में पित्तवातशामक माना गया है, जो रक्त को शुद्ध करने में भी मददगार है। इसका स्वाद मीठा और खट्टा दोनों होता है,जो शरीर में बढ़ रहे वात को संतुलित करने में सहायक है।
इसकी छाल का काढ़ा और चूर्ण भी कई रोगों में लाभदायक होता है, हालांकि सेवन से पहले चिकित्सक से सलाह जरूर लें। शहतूत के फल में एंटी-एजिंग गुण मौजूद होते हैं, जो बढ़ती उम्र के असर को कम करता है और झुर्रियों को आने से रोकता है। अगर चेहरे पर दाग-धब्बे और रूखापन रहता है, तब भी फल का सेवन करना लाभकारी होगा। यह चेहरे को नई चमक देगा और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। भरपूर विटामिन \'ए\' का सोर्स होने की वजह से यह आंखों की रोशनी को बढ़ाता है।
शहतूत में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी होते हैं, जो त्वचा को बाहरी संक्रमण से सुरक्षित रखते हैं। यह एक्जिमा-सोरायसिस जैसे रोगों में भी दवा की तरह काम करते हैं। इसके साथ ही शहतूत में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, तो इसका सेवन मधुमेह के रोगी भी कर सकते हैं। यह रक्त में शर्करा की मात्रा को संतुलित रखता है और इसमें आयरन की मात्रा भी अधिक होती है। शरीर में रक्त की पूर्ति और एनीमिया से बचने के लिए इसका सेवन रोजाना किया जा सकता है।
Breaking News
- खेल प्रौद्योगिकी मंच काबुनी ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉटसन को बनाया अपना मुख्य प्रशिक्षक
- सरगुजा में तेज हुई गर्मी की मार, 24 घंटे में 3 डिग्री उछाल, 4 दिन हीट वेव का अलर्ट
- छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलाें में ग्रीष्मकालीन अवकाश, आदेश शारी
- लखनऊ में जीत के बाद कोहली ने आरसीबी के प्रदर्शन को सराहा, कहा- हम पूरे मैच में आगे रहे
- भोपालपटनम तहसीलदार ने 74 अतिक्रमणकारियाें काे अतिक्रमण हटाने जारी किया नोटिस
- चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल से बाहर
- आंध्र प्रदेश के कर्नुल में सड़क हादसा, कर्नाटक के आठ श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल
- धर्म के आधार पर आरक्षण की बात असंवैधानिकः अमित शाह
- पीलिया प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का सर्वे अभियान जारी
- सेठ रतनचंद सुराना विधि महाविद्यालय में एडीआर सेमिनार का आयोजन
प्रकृति का अनमोल उपहार है शहतूत, स्वाद के साथ देता है सेहत का वरदान















