खड़गपुर, 16 अप्रैल । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के भूविज्ञान एवं भूभौतिकी विभाग तथा पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विद्यालय के प्रोफेसर अभिजीत मुखर्जी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित भूजल उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय जल भू-विज्ञानी संघ के भारतीय राष्ट्रीय अध्याय द्वारा प्रदान किया गया।
आईआईटी खड़गपुर की ओर से गुरुवार काे बताया गया कि यह सम्मान प्रतिवर्ष भू-जल अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट और उल्लेखनीय योगदान देने वाले वैज्ञानिक को प्रदान किया जाता है।
यूनाइटेड किंगडम स्थित अंतरराष्ट्रीय जलभूविज्ञानी संघ 135 से अधिक देशों में सक्रिय भूजल विशेषज्ञों का विश्व का सबसे बड़ा संगठन माना जाता है। इसके भारतीय राष्ट्रीय अध्याय द्वारा हर वर्ष भूजल विज्ञान के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले किसी एक वैज्ञानिक का चयन कर उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
संघ के भारतीय अध्याय के अध्यक्ष, जो एशिया क्षेत्र के उपाध्यक्ष भी हैं, ने तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल की अनुशंसा के आधार पर यह पुरस्कार प्रदान किया। प्रशस्ति पत्र में प्रोफेसर मुखर्जी के भूजल विज्ञान तथा उसके सतत प्रबंधन के क्षेत्र में दीर्घकालिक और उल्लेखनीय योगदान की विशेष सराहना की गई है।
प्रोफेसर मुखर्जी भूजल प्रदूषण और पर्यावरणीय स्थिरता से जुड़े अपने अग्रणी अनुसंधान कार्यों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात हैं। उन्हें वर्ष 2014 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार तथा वर्ष 2020 में शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार सहित अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
वे पहले भारतीय वैज्ञानिक हैं जिन्हें जियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ अमेरिका और अमेरिकी भूभौतिकीय संघ दोनों का फेलो चुना गया है।
Breaking News
- सरगुजा में तेज हुई गर्मी की मार, 24 घंटे में 3 डिग्री उछाल, 4 दिन हीट वेव का अलर्ट
- छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलाें में ग्रीष्मकालीन अवकाश, आदेश शारी
- लखनऊ में जीत के बाद कोहली ने आरसीबी के प्रदर्शन को सराहा, कहा- हम पूरे मैच में आगे रहे
- भोपालपटनम तहसीलदार ने 74 अतिक्रमणकारियाें काे अतिक्रमण हटाने जारी किया नोटिस
- चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल से बाहर
- आंध्र प्रदेश के कर्नुल में सड़क हादसा, कर्नाटक के आठ श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल
- धर्म के आधार पर आरक्षण की बात असंवैधानिकः अमित शाह
- पीलिया प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का सर्वे अभियान जारी
- सेठ रतनचंद सुराना विधि महाविद्यालय में एडीआर सेमिनार का आयोजन
- मादा गौर शिकार मामले में फरार दो आरोपित गिरफ्तार, जेल दाखिल
आईआईटी खड़गपुर के प्रोफेसर को मिला अंतरराष्ट्रीय भूजल उत्कृष्टता पुरस्कार















