नई दिल्ली, 16 अप्रैल । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) पर मिली 5 विकेट की जीत के बाद टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम ने पूरे मुकाबले में बढ़त बनाए रखी और विपक्ष को वापसी का मौका नहीं दिया।
कोहली ने मैच के बाद कहा, “हमने बल्लेबाजी में काफी पेशेवर रवैया अपनाया। शुरुआत से ही हमारा प्रयास था कि मैच को विपक्ष से दूर ले जाएं। फिल सॉल्ट के आउट होने के बाद हमने आक्रामक रुख अपनाया और उन्हें वापसी का कोई मौका नहीं दिया। टीम में एक बल्लेबाज से दूसरे बल्लेबाज तक लय बनाए रखना हमारे लिए बहुत अच्छा काम कर रहा है।”
उन्होंने आगे कहा, “दबाव के छोटे-छोटे मौकों पर हमने सही शॉट्स चुने और तुरंत दबाव विपक्ष पर डाल दिया। इसी वजह से हम पूरे मैच में आगे रहे। हालांकि बल्लेबाजी के नजरिए से मैं चाहता था कि हम कम विकेट खोकर मैच खत्म करते, लेकिन अंत में रोमारियो शेफर्ड ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला खत्म किया।”
कोहली ने गेंदबाजों की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर कुमार, रासिख सलाम और जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। साथ ही उन्होंने क्रुणाल पांड्या को इंडियन प्रीमियर लीग में 100 विकेट पूरे करने पर बधाई दी।
टीम के गेंदबाजों ने भी अपने प्रदर्शन से संतोष जताया। जोश हेजलवुड ने कहा कि पिच थोड़ी धीमी थी, लेकिन टीम ने परिस्थितियों के अनुसार खुद को जल्दी ढाल लिया और योजनाओं को सटीक तरीके से लागू किया। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और रासिख सलाम की खास तौर पर तारीफ की।
मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने टीम की फील्डिंग को बेहतरीन बताया और कहा कि खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार ऊर्जा दिखाई। फिल सॉल्ट के कैच का जिक्र करते हुए उन्होंने टीम के प्रयासों को सराहा।
बता दें कि लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए जवाब में बेंगलुरु टीम ने 15.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट, रासिख सलाम ने 4 विकेट और क्रुणाल पांड्या ने 2 विकेट लिए।
यह मैच बेंगलुरु ने5 विकेट से जीता।
Breaking News
- सेब खाने के फायदे और पोषण मूल्य: दिल, वजन और इम्युनिटी के लिए ज़रूरी क्यों?
- दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति 19-21 अप्रैल तक भारत दौरे पर
- दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति 19-21 अप्रैल तक भारत दौरे पर
- सरकार प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आपराधिक प्रावधान लागू करेगी: मांडविया
- अपनों के साथ मनाएं रिश्तों का जश्न, 'भूत बंगला' का नया गाना 'ओ सुंदरी' रिलीज़
- असम के मुख्यमंत्री ने नई छिपकली की खोज को पूर्वोत्तर की जैव विविधता के लिए एक बड़ा बढ़ावा बताया।
- पत्रकारों का कल्याण प्राथमिकता: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब के 20 वर्ष पूरे होने पर यह घोषणा की।
- एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी का कहना है कि पाकिस्तानी मध्यस्थता के बाद ईरान और अमेरिका के बीच मतभेद कम हुए हैं, लेकिन दरारें अभी भी बनी हुई हैं।
- ट्रंप से घबराए अमेरिकी सहयोगी द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से जापान के साथ सबसे बड़े हथियार सौदे करने की तैयारी में हैं।
- ट्रम्प के हमलों के बीच पोप लियो कैमरून में शांति बैठक करेंगे
लखनऊ में जीत के बाद कोहली ने आरसीबी के प्रदर्शन को सराहा, कहा- हम पूरे मैच में आगे रहे















