नोएडा , 6 अप्रैल । नगर में वेतन बढ़ाने की मांग काे लेकर शुरू हुए श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन में अब कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि हिंसा भड़काने के लिए तीन दिन से कई स्तरों पर तैयारी चल रही थी। सोशल मीडिया से लेकर औद्योगिक इलाकों में घूमते हुए कुछ लोगों ने पूरा माहौल तैयार किया। श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के पीछे तीन संगठनों के नाम सामने आएं हैं। मजदूर बिगुल दस्ता इनमें प्रमुख है।
वेतन बढ़ाने की मांग काे लेकर शुरू हुए श्रमिकों के आंदाेलन काे भड़काने के लिए साेशल मीडिया का सहारा लेने वाले मजदूर बिगुल दस्ता के
प्रमुख रूपेश राय सहित 18 लोगों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। श्रमिकों के प्रदर्शन से पहले तीन दिन के भीतर 80 से अधिक वॉट्सऐप ग्रुप तैयार किए गए, जिनमें से करीब 50 ग्रुप की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। जिनमें हिंसा भड़काने वाले संदेश साझा किए गए थे। इन ग्रुप में श्रमिकों की वास्तविक मांगों जैसे वेतन वृद्धि या कार्य स्थितियों में सुधार को लेकर कोई चर्चा नहीं थी। इसके बजाय कर्मचारियों को उकसाने, भीड़ जुटाने और फैक्टरियों में तोड़फोड़ करने जैसी बातें लिखी जा रही थीं।
इस मामले में नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि श्रमिकों के प्रदर्शन को हिंसक बनाने में मुख्य रूप से तीन समूहों की भूमिका सामने आई है। अब तक 17 वॉट्सऐप ग्रुप का सत्यापन किया जा चुका है। जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में काम कर रही है। अन्य एजेंसियां भी जांच में जुटी हैं। उन्हाेंने बताया कि संदिग्ध एक्स हैंडल की भी जांच के दौरान पुलिस को 50 से अधिक संदिग्ध एक्स हैंडल की जानकारी मिली। ये हैंडल हिंसा से एक-दो दिन पहले ही बनाए गए थे। इनके जरिए भड़काऊ पोस्ट डाले जा रहे थे। इनका उद्देश्य माहौल को और अधिक उग्र बनाना था। पुलिस ने इन हैंडल्स की जानकारी के लिए एक्स कंपनी से संपर्क किया है। आधिकारिक पत्र और ई-मेल भेजे हैं, ताकि इन अकाउंट के संचालकों की पहचान की जा सके।
डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि यह पूरी गतिविधि पूर्व नियोजित और संगठित तरीके से चलाई गई थी। जांच के बाद ही मजदूर बिगुल दस्ता संगठन से जुड़े रूपेश राय समेत 18 की गिरफ्तारी हाे चुकी है।
Breaking News
- सेब खाने के फायदे और पोषण मूल्य: दिल, वजन और इम्युनिटी के लिए ज़रूरी क्यों?
- दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति 19-21 अप्रैल तक भारत दौरे पर
- दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति 19-21 अप्रैल तक भारत दौरे पर
- सरकार प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आपराधिक प्रावधान लागू करेगी: मांडविया
- अपनों के साथ मनाएं रिश्तों का जश्न, 'भूत बंगला' का नया गाना 'ओ सुंदरी' रिलीज़
- असम के मुख्यमंत्री ने नई छिपकली की खोज को पूर्वोत्तर की जैव विविधता के लिए एक बड़ा बढ़ावा बताया।
- पत्रकारों का कल्याण प्राथमिकता: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब के 20 वर्ष पूरे होने पर यह घोषणा की।
- एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी का कहना है कि पाकिस्तानी मध्यस्थता के बाद ईरान और अमेरिका के बीच मतभेद कम हुए हैं, लेकिन दरारें अभी भी बनी हुई हैं।
- ट्रंप से घबराए अमेरिकी सहयोगी द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से जापान के साथ सबसे बड़े हथियार सौदे करने की तैयारी में हैं।
- ट्रम्प के हमलों के बीच पोप लियो कैमरून में शांति बैठक करेंगे
तीन दिन की तैयारी ने लगाई थी नोएडा में आग
















