नई दिल्ली, 17 अप्रैल । तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेस (आईजीआईपीईएसएस) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्याम लाल कॉलेज को 100 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया।
इस जीत के हीरो रहे हर्षित अनेजा, जिन्होंने मात्र 23 गेंदों में 65 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उन्हें उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आईजीआईपीईएसएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए। हर्षित के अलावा दीपान्शु ने भी 25 गेंदों पर 52 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। गेंदबाजी में कार्तिक कालरा ने 3 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्याम लाल कॉलेज की टीम दबाव में नजर आई और 160 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अस्मित पंवार ने 36 और रवि राज ने 29 रन बनाए, जबकि संदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 37 रन देकर 4 विकेट झटके।
दूसरे मुकाबले में डीसीएसी की जीत
टूर्नामेंट के एक अन्य मुकाबले में डीसीएसी ने आरएलएसी को 72 रनों से हराया। डीसीएसी की ओर से सुयश प्रताप ने 42 गेंदों में 77 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीएसी की टीम 20 ओवरों में 182 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में आरएलएसी की टीम 16.3 ओवरों में 110 रन पर सिमट गई। आरएलएसी के लिए तन्मय चोपड़ा ने 22 रन बनाए। डीसीएसी की ओर से मनित वर्मा ने 3/17 और अराधुआ सती ने 3/26 के प्रभावशाली गेंदबाजी आंकड़े दर्ज किए, जबकि अंकित और अंशुल ने क्रमशः 3 और 2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
Breaking News
- शहर से लगे दो गांवों के निस्तारी तालाब में पानी संकट
- तृणमूल ने रची घुसपैठियों को मतदाता बनाने की साजिश : देवेंद्र फडणवीस
- धर्मांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाएगा नया विधेयक: सामाजिक संगठनों का समर्थन
- सांस्कृतिक संरक्षण और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम: समाज प्रमुखों की प्रतिक्रिया
- पंजाब किंग्स के गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने की प्रभसिमरन सिंह की तारीफ, कहा-वो शानदार खिलाड़ी हैं
- मकान में लगे आग पर पाया गया काबू, पीड़ित परिवार को तत्काल पहुंचाया आर्थिक सहायता
- धमतरी में एलपीजी गैस की किल्लत, सिलिंडर के लिए एजेंसियों के चक्कर लगा रहे उपभोक्ता
- 'द एकेडमी' के सोशल मीडिया पर छाया शाहरुख खान का डायलॉग
- असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
- विधानसभा चुनाव के बीच कोलकाता में ईडी व आयकर का तृणमूल उम्मीदवार समेत कई ठिकानों पर छापा
हर्षित अनेजा की विस्फोटक पारी से आईजीआईपीईएसएस ने दर्ज की बड़ी जीत















