रायपुर 17 अप्रैल । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार काे जशपुर जिले का दौरा करेंगे। वे यहां रणजीता स्टेडियम में आयोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाय) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान राज्य में स्वीकृत नई सड़कों का भूमिपूजन और अलग-अलग विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
अपने प्रवास के दौरान, मुख्यमंत्री साय बुजुर्गों के लिए नवनिर्मित डे-केयर यूनिट "सियान गुड़ी" का भी शुभारंभ करेंगे। जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी लाल उमेद सिंह ने रणजीता स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
Breaking News
- तृणमूल ने रची घुसपैठियों को मतदाता बनाने की साजिश : देवेंद्र फडणवीस
- धर्मांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाएगा नया विधेयक: सामाजिक संगठनों का समर्थन
- सांस्कृतिक संरक्षण और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम: समाज प्रमुखों की प्रतिक्रिया
- पंजाब किंग्स के गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने की प्रभसिमरन सिंह की तारीफ, कहा-वो शानदार खिलाड़ी हैं
- मकान में लगे आग पर पाया गया काबू, पीड़ित परिवार को तत्काल पहुंचाया आर्थिक सहायता
- धमतरी में एलपीजी गैस की किल्लत, सिलिंडर के लिए एजेंसियों के चक्कर लगा रहे उपभोक्ता
- 'द एकेडमी' के सोशल मीडिया पर छाया शाहरुख खान का डायलॉग
- असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
- विधानसभा चुनाव के बीच कोलकाता में ईडी व आयकर का तृणमूल उम्मीदवार समेत कई ठिकानों पर छापा
- इजराइल और लेबनान ने युद्धविराम शुरू किया, ट्रंप ने कहा कि ईरान सप्ताहांत में अमेरिका से मुलाकात कर सकता है
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिला के दाैरे पर













