बलौदाबाजार, 17 अप्रैल। सिमगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम दामाखेड़ा के एक मकान में गुरुवार बीती रात आग लग गई। सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर प्रशासन क़ी टीम द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया गया लेकिन इस आगजनी में मकान जल गया। मकान क्षति का आकलन कर 6 घण्टे के भीतर ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि 1 लाख 20 हजार का चेक एसडीएम अतुल शेट्टे ने दामाखेड़ा जाकर सौंपा।
शुक्रवार को एसडीएम ने बताया कि, दामाखेड़ा निवासी हीरालाल वर्मा के मकान में आग लगने क़ी सूचना पर नगर पालिका सिमगा एवं अपोलो कंपनी से फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया गया।आगजनी से मकान एवं घरेलू सामान कपड़े बर्तन जल गए। तत्काल कार्यवाही करते हुए आरबीसी 6-4 के अंतर्गत आर्थिक सहायता का प्रकरण बनाकर एवं पटवारी से प्रतिवेदन लेकर 1.20 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत करते हुए ग्राम दामाखेड़ा जा कर चेक के माध्यम से प्रदाय की गई। उन्होंने बताया कि, पीड़ित परिवार के अस्थाई रुकने की व्यवस्था अटल समरसता भवन में की गई है।
Breaking News
- तृणमूल ने रची घुसपैठियों को मतदाता बनाने की साजिश : देवेंद्र फडणवीस
- धर्मांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाएगा नया विधेयक: सामाजिक संगठनों का समर्थन
- सांस्कृतिक संरक्षण और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम: समाज प्रमुखों की प्रतिक्रिया
- पंजाब किंग्स के गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने की प्रभसिमरन सिंह की तारीफ, कहा-वो शानदार खिलाड़ी हैं
- मकान में लगे आग पर पाया गया काबू, पीड़ित परिवार को तत्काल पहुंचाया आर्थिक सहायता
- धमतरी में एलपीजी गैस की किल्लत, सिलिंडर के लिए एजेंसियों के चक्कर लगा रहे उपभोक्ता
- 'द एकेडमी' के सोशल मीडिया पर छाया शाहरुख खान का डायलॉग
- असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
- विधानसभा चुनाव के बीच कोलकाता में ईडी व आयकर का तृणमूल उम्मीदवार समेत कई ठिकानों पर छापा
- इजराइल और लेबनान ने युद्धविराम शुरू किया, ट्रंप ने कहा कि ईरान सप्ताहांत में अमेरिका से मुलाकात कर सकता है
मकान में लगे आग पर पाया गया काबू, पीड़ित परिवार को तत्काल पहुंचाया आर्थिक सहायता













