धमतरी, 18 अप्रैल । धमतरी जिले के 214 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत सत्र 2026-27 के लिए पहले चरण की सीटों का आवंटन 15 अप्रैल को लाटरी पद्धति से किया गया। रिक्त 450 सीटों में से 354 सीटें छात्रों को आवंटित हुई हैं। इन आवंटित सीटों पर अब प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
सत्र 2026-27 में आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। इस बार नर्सरी और केजी वन की सीटों में प्रवेश नहीं होगा बल्कि बच्चों को सीधे कक्षा पहली में प्रवेश दिया जाएगा। नियमों में बदलाव के कारण प्रवेश को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। जिले में संचालित 214 निजी स्कूलों में कक्षा पहली में प्रवेश के लिए आरटीई के तहत प्रक्रिया जारी है। बुधवार को रिक्त कुल 450 सीटों के लिए लाटरी पद्धति से 354 सीटें आवंटित की गई हैं। पहले चरण में प्रवेश के लिए 31 मार्च तक कुल 1235 आनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे।
दस्तावेजों की जांच के बाद 45 नोडल अधिकारियों द्वारा 843 आवेदनों को पूर्ण रूप से स्वीकृत किया गया। इनमें से 354 छात्रों को सीट आवंटित की गई है। सीट आवंटन के बाद अब एक से 30 मई के बीच चयनित छात्र निर्धारित स्कूलों में प्रवेश लेंगे।पिछले सत्र 2025-26 में जिले के 197 निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी वन और कक्षा पहली के लिए निर्धारित कुल 1092 सीटों में प्रवेश की प्रक्रिया की गई थी। जिसमें लाटरी पद्धति से चयनित होकर 1018 सीटों में छात्रों ने प्रवेश लिया था। पिछले साल की तुलना में इस साल सीटें घटकर 450 हो गई। वहीं प्रवेश लेने वाले स्कूलों की संख्या 214 हो गई हैं।
Breaking News
- बलरामपुर : सीएमओ प्रणव राय का तबादला, तमनार में दी गई नई जिम्मेदारी
- ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच US ने रूस से तेल खरीदने पर छूट बढ़ाई
- नेपाल में सार्वजनिक वाहनों में सीसीटीवी अनिवार्य, 20 दिनों में लागू करने का निर्देश
- संसद के दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
- IPL 2026 में KKR की लगातार 5वीं हार पर बिखरे अजिंक्य रहाणे, बोले- मैच हारने के तुरंत बाद...
- मुंबई का पहला बोल्डरिंग कॉफ़ी रेव, थाईलैंड का सोंगक्रान फेस्टिवल और शहर में अनोखे अनुभवों की भरमार
- अमेरिका की तर्ज पर चीन ने नेपाल के जेन-जी के लिए नए कार्यक्रम की घोषणा की
- बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका से आए चार चीतों का स्वागत, बैनरघट्टा जैविक उद्यान में रखे जाएंगे
- आईपीएल 2026 में लगातार हार से निराश केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा-“मुश्किल दिनों को अपनाना होगा”
- आरटीई : निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए 354 सीटें आवंटित
आरटीई : निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए 354 सीटें आवंटित









.jpg)





