काठमांडू, 18 अप्रैल । नेपाल के गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद सशस्त्र पुलिस बल ने भारत के सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर नेपाल-भारत के दसगजा सीमा क्षेत्र (नो मेंस लैंड) में अवैध रूप से बने संरचना, अतिक्रमण कर बनाए गए दुकानें, खुले शराब के ठेके और झोपड़ियों को हटाने का अभियान शुरू किया है।
इसकी शुरुआत सीमावर्ती पर्सा जिले के बिन्दबासिनी, प्रसौनीभाठ्ठा, अमरपट्टी स्थित सीमा क्षेत्र में सशस्त्र पुलिस सीमा सुरक्षा की टीम, पुलिस चौकी अमरपट्टी की टीम तथा भारत के सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 47वीं बटालियन ‘सी’ कंपनी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
संयुक्त टीम ने दसगजा क्षेत्र पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से बनाए गए ढांचों पर बुलडोज़र चलाया। इस दौरान नेपाल की ओर स्थित दर्जनों झोपड़ियां, खुले शराब के ठेके और शराब की भट्टी तथा भारत की ओर अतिक्रमण कर बनाई गई झोपड़ियां हटाई गईं।
सशस्त्र पुलिस बल 13 गण मुख्यालय पर्सा के सूचना अधिकारी मोहन राज निरौला ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण और शराब की अवैध बिक्री से सुरक्षा और सामाजिक समस्याएं बढ़ रही थीं। इन गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए दोनों देशों के सुरक्षा निकायों के समन्वय में यह कार्रवाई की गई है। सीमा क्षेत्र में अतिक्रमण नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए इस प्रकार की संयुक्त निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रखी जाएगी।
Breaking News
- शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त
- रायपुर : टीम प्रहरी अभियान: जोन नाै में अवैध ठेलों-गुमटियों पर बड़ी कार्रवाई
- मजदूरों के बच्चे अब केवल मजदूर नहीं, बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासक बनेंगे
- सीमेंट माइंस के श्रमिक की मौत, तबीयत बिगड़ने पर तोड़ा दम
- परीक्षाओं में गंभीर धोखाधड़ी का नामजद आरोपित और कांग्रेस नेता शुचिता का ढोंग रच रहे : भाजपा
- विश्व पर्यावरण दिवस 2026: हरित भविष्य की ओर एक कदम
- 5,300 साल पुरानी ममी ओत्ज़ी में मिला जीवन का नया सुराग, वैज्ञानिक भी हैरान
- रोम डायमंड लीग 2026: नोहा लाइल्स ने 100 मीटर रेस जीता, रुमेश पाथिरागे ने भाला फेंक में रचा इतिहास
- नॉर्वे शतरंज 2026: प्रज्ञानानंद ने ऑल-इंडियन मुकाबले में गुकेश को हराया, खिताबी दौड़ में बरकरार
- निर्माणाधीन स्काईवॉक में तकनीकी खामियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
नेपाल-भारत सीमा पर दसगजा में बने अतिक्रमण को हटाने का अभियान शुरू
















