काठमांडू, 19 अप्रैल नेपाली संसद के उच्च सदन राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष नारायणप्रसाद दाहाल और तुर्किये की संसद ग्रैंड नेशनल असेंबली ऑफ टर्की के अध्यक्ष नुमान कुर्तुल्मुस के बीच रविवार को इस्तांबुल में शिष्टाचार भेंटवार्ता हुई। दाहाल अंतर संसदीय संघ (आईपीयू) की 152वीं महासभा में भाग लेने के लिए इस्तांबुल पहुंचे हैं।
राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष के सचिवालय के अनुसार, इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों, आपसी हित और संसदीय सहयोग के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। द्विपक्षीय बैठक में दाहाल ने संसदीय सहयोग के माध्यम से नेपाल और तुर्किये के संबंधों को और मजबूत एवं गहरा बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने संसदीय अनुभवों के आदान-प्रदान, पारस्परिक भ्रमण और संसदीय मैत्री समूह के गठन में रुचि भी व्यक्त की।
दोनों देशों के बीच पिछले छह दशकों से चले आ रहे सौहार्दपूर्ण और पारस्परिक सम्मान पर आधारित कूटनीतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए दाहाल ने भविष्य में रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए नेपाल में तुर्किये का दूतावास स्थापित करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में तुर्किये से जुड़े कार्यों के लिए नेपाली नागरिकों को भारत की राजधानी दिल्ली जाना पड़ता है। ऐसे में यदि नेपाल और तुर्कियो के बीच श्रम समझौता हो और नेपाल में तुर्किये दूतावास स्थापित किया जाए, तो दोनों देशों के बीच सहयोग और अधिक सुगम हो सकेगा। आईपीयू महासभा के दौरान तुर्किये की सरकार और संसद द्वारा किए गए स्वागत और आतिथ्य के लिए दाहाल ने आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर नुमान कुर्तुल्मुस ने नेपाली संसदीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि तुर्किये सरकार नेपाल के लिए सीमित कोटे में शैक्षिक छात्रवृत्ति उपलब्ध करा रही है। उन्होंने छात्रवृत्ति बढ़ाने और दोनों देशों के बीच व्यापार विस्तार करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
Breaking News
- फरसे की धार और ज्ञान का विस्तार: परशुराम जन्मोत्सव विशेष
- धरती पर स्वर्ग का आशीष: अक्षय तृतीया की संपूर्ण कथा
- डेबिट कार्ड से EMI भर रहे हैं? तो यह आपके क्रेडिट को कैसे प्रभावित करता है, जानिए
- HDFC बैंक ने बोर्ड मीटिंग में एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शन प्लान में बदलाव किया
- IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स से हार के बाद RCB के डायरेक्टर मो बोबोट ने दिया धमाकेदार बयान
- इस्तांबुल में दाहाल की नुमान कुर्तुल्मुस से शिष्टाचार भेंट
- प्रधानमंत्री मोदी की पश्चिम मेदिनीपुर में विजय संकल्प जनसभा आज
- मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास व अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों का किया लोकार्पण
- विधिक जागरूकता कार्यक्रम: न्यायाधीश ने छात्रों को कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक
- बुल्स ने जीता सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब, रोमांचक फाइनल में पैंथर्स को हराया
इस्तांबुल में दाहाल की नुमान कुर्तुल्मुस से शिष्टाचार भेंट















