Breaking News

वाइटैलिटी ब्लास्ट से पीटर सिडल ने नाम वापस लिया, नॉटिंघमशायर को झटका


खेल 21 April 2026
post

वाइटैलिटी ब्लास्ट से पीटर सिडल ने नाम वापस लिया, नॉटिंघमशायर को झटका

लंदन, 21 अप्रैल ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने निजी कारणों के चलते इस साल के वाइटैलिटी ब्लास्ट टी20 टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। इससे नॉटिंघमशायर टीम को बड़ा झटका लगा है।

इस गर्मी में पूरे टूर्नामेंट के लिए ट्रेंट ब्रिज लौटने वाले 41 वर्षीय सिडल इससे पहले वह 2014 में नॉटिंघमशायर के लिए काउंटी चैम्पियनशिप में खेल चुके हैं। उस सीजन में उन्होंने 11 प्रथम श्रेणी मैचों में 37 विकेट लेकर टीम को प्रथम डिवीजन में चौथे स्थान पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।पीटर सिडल अपने काउंटी करियर के दौरान डरहम, एसेक्स, लंकाशायर और समरसेट जैसी टीमों का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और इंग्लैंड की घरेलू क्रिकेट में एक अनुभवी खिलाड़ी माने जाते हैं।

नॉटिंघमशायर के क्रिकेट निदेशक मिक न्यूवेल ने कहा कि हमें निराशा है कि सिडल इस गर्मी में टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे। हम उनके अनुभव और कौशल का लाभ उठाने के लिए उत्साहित थे। उन्होंने आगे कहा कि टीम अब टूर्नामेंट के लिए एक उपयुक्त विकल्प खिलाड़ी की तलाश करेगी। सिडल के हटने के बाद नॉटिंघमशायर की टीम संतुलन पर असर पड़ सकता है, खासकर टी20 प्रतियोगिता में उनके अनुभव की कमी महसूस होगी।

You might also like!