कोरबा, 22 अप्रैल। कोरबा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित इस आक्रोश प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर विरोध जताया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से यह ऐतिहासिक अधिनियम लाया गया था, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इसका विरोध कर महिलाओं के अधिकारों को बाधित किया।
नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला था, लेकिन इसका विरोध कर कांग्रेस ने मातृशक्ति का अपमान किया है। उन्होंने कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि पार्टी महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखती है।
भाजपा प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को राजनीतिक नेतृत्व में भागीदारी दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने अपने महिला विरोधी चरित्र को उजागर किया है। वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाने का काम हुआ है, वहीं कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों को रोकने का प्रयास कर रही है।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों के रुख से देश की मातृशक्ति में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में अजय विश्वकर्मा, रुक्मणी नायर, राजेश राठौर, अनुसूईया राठौर, मोंटी पटेल, तुषार साहू सहित जिले के विभिन्न मंडलों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Breaking News
- एएम ग्रीन आईजीपीएल: आर्यन रूपा आनंद ने कांगो में जीता पहला खिताब, प्ले-ऑफ में उदयन माने को हराया
- नेपाल की राजधानी काठमांडू विश्व का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, लाहौर सबसे ऊपर
- ईंधन और खाद्य सुरक्षा के मामले में मोदी सरकार विफल : कांग्रेस अध्यक्ष
- राष्ट्रपति ने कलाकारों से की मुलाकात
- बंगाल में अमित शाह का ममता सरकार पर निशाना, बोले- ममता को टाटा-बाय बाय करो
- पश्चिम बंगाल में बदलाव की स्पष्ट बयार, ममता सरकार की विदाई तय : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- खरसिया में 52 किलो गांजा जब्त, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- 13 हजार किमी की साइकिल यात्रा ने जगाई नई सोच, साक्षी बना लखनऊ
- चुनाव 26 : दोपहर 3 बजे तक 78.77 प्रतिशत मतदान, दक्षिण दिनाजपुर सबसे आगे
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग का आईपीओ, 30 अप्रैल को हो सकती है लिस्टिंग
कोरबा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला फूंका






.jpg)









