नई दिल्ली, 22 अप्रैल । नई दिल्ली के श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज और आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज (एआरएसडी) ने तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज टी-20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में आसान जीत दर्ज की।
पहले मैच में ध्रुव कुमार के 43 गेंदों में 66 रन, आरव दहिया के 35 गेंदों में 51 रन और रोहित राय के 34 रन की बदौलत श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 229 रन बनाएं। जवाब में शिवाजी कॉलेज 15 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए रोहन ने 22 व प्रांजल ने 21 रन बनाए। रोहित राय को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। रोहित ने मैच में 34 रन बनाने के अलावा महत्वपूर्ण 3 विकेट भी लिए।
दूसरे मैच में आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज ने शहीद भगत सिंह कॉलेज को 42 रन से पराजित किया। आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज ने 20 ओवर में एक विकेट पर 226 रन बनाए थे। टीम के लिए आर्यन कुमार और पारस पांडे ने शानदार बल्लेबाजी। दोनों खिलाड़ियों ने क्रमश: 81 रन और पारस पांडे 38 रन बनाए। अभय (3/60) और प्रखर गुप्ता (2/30) सफल गेंदबाज रहे।
इसके जवाब में शहीद भगत सिंह कॉलेज की टीम 19.1 ओवर में 184 रन पर आल आउट हो गई। उसकी तरफ से वरदान सूरी ने 62 और अभिनव मिश्र ने 29 रन बनाए। आर्यन कुमार और पारस पांडे ने तीन-तीन विकेट झटके। आर्यन कुमार को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।
Breaking News
- चुनाव 26 : दोपहर 3 बजे तक 78.77 प्रतिशत मतदान, दक्षिण दिनाजपुर सबसे आगे
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग का आईपीओ, 30 अप्रैल को हो सकती है लिस्टिंग
- आखिरकार अमेरिकी सीनेट में बजट प्रस्ताव पारित
- ताइवान ने अपने क्षेत्र के आसपास चीनी विमानों की 15 उड़ानें, PLAN के 5 जहाज़ और 1 अन्य जहाज़ का पता लगाया
- गर्मियों में दूध को फटने से बचाने के लिए उबालते समय डालें ये खास चीज़
- पाकिस्तान के बलोचिस्तान में माइनिंग प्रोजेक्ट पर हमला, कम से कम 10 लोग मारे गए
- प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी को पितृ शोक
- भारतीय ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर में रेगुलेटरी बदलाव, PROG एक्ट के नियम 1 मई से लागू
- पुस्तकें: हमारी सबसे शांत मित्र और मार्गदर्शक
- जलकर राख हो जाएगा लैपटॉप! यूज करते समय यह गलती पड़ सकती है बहुत भारी
एआरएसडी और श्री गुरु नानक देव कॉलेज की टी-20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत











.jpg)



