Breaking News

समुद्री खाद्य निर्यात में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, 72 हजार करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा


व्यापार 22 April 2026
post

समुद्री खाद्य निर्यात में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, 72 हजार करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

नई दिल्ली । वैश्विक बाजार की चुनौतियों के बावजूद भारत ने समुद्री खाद्य निर्यात के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वित्त वर्ष 2025-26 में देश का कुल समुद्री खाद्य निर्यात 72,325.82 करोड़ रुपये (8.28 अरब डॉलर) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

समुद्री खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च 2026 को समाप्त वर्ष में निर्यात की कुल मात्रा 19.32 लाख टन रही। यह उपलब्धि खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकि इस दौरान वैश्विक बाजार में कई तरह की बाधाएं सामने आईं।

इस रिकॉर्ड प्रदर्शन में फ्रोजन झींगा (श्रिम्प) का सबसे बड़ा योगदान रहा। अकेले झींगा निर्यात से 47,973 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई, जो कुल निर्यात आय का दो-तिहाई से ज्यादा हिस्सा है। मात्रा में 4.6% और मूल्य में 6.35% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

हालांकि, अमेरिका अब भी भारत का सबसे बड़ा बाजार बना रहा, जहां 2.32 अरब डॉलर का निर्यात हुआ, लेकिन वहां शुल्क बढ़ने के कारण निर्यात में गिरावट भी देखी गई। इसके बावजूद चीन, यूरोपीय संघ और दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे नए बाजारों में मजबूत वृद्धि ने इस कमी की भरपाई कर दी

You might also like!