रायगढ़, 23 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। खरसिया क्षेत्र में 52 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को आज गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि यह सप्ताह के भीतर तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले तमनार क्षेत्र से 60 किलो और चक्रधरनगर क्षेत्र से 36 किलो गांजा जब्त किया जा चुका है। लगातार हो रही कार्रवाई से तस्करी नेटवर्क पर दबाव बढ़ा है।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से तीन युवक बैग में गांजा लेकर ट्रेन से आ रहे हैं। रेलवे चेकिंग के डर से आरोपित खरसिया में उतरकर भागने की फिराक में थे। खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर साइबर टीम, चौकी खरसिया और रेलवे पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और तीनों आरोपितों को दबोच लिया।
तलाशी में आरोपितों के बैग से कुल 52 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख 62 हजार रुपए बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दिनेश कुमार बेहरा (22वर्ष), शिवा बेहरा (21वर्ष) और देवी प्रसाद कंहर (19वर्ष) निवासी जिला कंधमाल (ओडिशा) के रूप में हुई है।
तीनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Breaking News
- एएम ग्रीन आईजीपीएल: आर्यन रूपा आनंद ने कांगो में जीता पहला खिताब, प्ले-ऑफ में उदयन माने को हराया
- नेपाल की राजधानी काठमांडू विश्व का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, लाहौर सबसे ऊपर
- ईंधन और खाद्य सुरक्षा के मामले में मोदी सरकार विफल : कांग्रेस अध्यक्ष
- राष्ट्रपति ने कलाकारों से की मुलाकात
- बंगाल में अमित शाह का ममता सरकार पर निशाना, बोले- ममता को टाटा-बाय बाय करो
- पश्चिम बंगाल में बदलाव की स्पष्ट बयार, ममता सरकार की विदाई तय : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- खरसिया में 52 किलो गांजा जब्त, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- 13 हजार किमी की साइकिल यात्रा ने जगाई नई सोच, साक्षी बना लखनऊ
- चुनाव 26 : दोपहर 3 बजे तक 78.77 प्रतिशत मतदान, दक्षिण दिनाजपुर सबसे आगे
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग का आईपीओ, 30 अप्रैल को हो सकती है लिस्टिंग
खरसिया में 52 किलो गांजा जब्त, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार





.jpg)









