नई दिल्ली, 27 अप्रैल। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में विश्वकर्मा समुदाय की युवती की संदिग्ध मृत्यु के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने की घोषणा की है। इस संबंध में एआईसीसी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद ने पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
कांग्रेस ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल में 21 सदस्य शामिल होंगे। यह सभी 27 अप्रैल को गाजीपुर पहुंचेंगे। घटनास्थल का अवलोकन भी किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में डॉ. अनिल जयहिंद, राजेंद्र पाल गौतम, अजय कुमार लल्लू, सुभाषिनी बुंदेला, जितेंद्र बघेल, सांसद तनुज पुनिया, सांसद राकेश राठौर, राज्यसभा सदस्य कर्मवीर सिंह बौद्ध, मनोज यादव, विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा आदि शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्य आज दिल्ली से वाराणसी के लिए उड़ान भरेंगे और रात को लौट आएंगे।
Breaking News
- थॉमस एंड उबर कप 2026: सात्विक-चिराग, आयुष और लक्ष्य की जीत से भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर बनाई 3-0 की अजेय बढ़त
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रवास पर शिमला पहुंचीं
- रायपुर : आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से बदलेगा लखनपुर नगर पंचायत का स्वरूप
- भीषण गर्मी में ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, कई गाँवों में खराब हैंडपंप हुए दुरुस्त
- गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
- सुप्रीम कोर्ट ने महिला वकील पर उसके पति द्वारा किए गए क्रूर हमले के मामले में स्वतः संज्ञान लिया
- काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप 2026 की तालिका में भारतीय निशानेबाजों ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
- सुपर ओवर तक चले मैच में KKR की रोमांचक जीत, लखनऊ ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, रिंकू सिंह चमके
- Q4 रिजल्ट के बाद एक्सिस बैंक में गिरावट, शेयर 3.5% टूटा
- कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गाजीपुर जाएगा, एसपी से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित का आग्रह
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गाजीपुर जाएगा, एसपी से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित का आग्रह











.jpg)



