एमसीबी। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और गहराते जल संकट के बीच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) ने पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कमर कस ली है। प्रशासन की सक्रियता से ग्रामीण क्षेत्रों में बंद पड़े हैंडपंपों को युद्ध स्तर पर सुधारा जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। इन गाँवों में हुआ त्वरित सुधार विभागीय टीम ने हाल ही में विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत घाघरा, बेला और लरकोडा का दौरा किया। यहाँ लंबे समय से खराब और बंद पड़े हैंडपंपों का न केवल निरीक्षण किया गया, बल्कि मौके पर ही उनकी मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू किया गया।
प्राथमिकता पर पेयजल आपूर्ति भीषण गर्मी की तीव्रता को देखते हुए प्रशासन ने खराब हैंडपंपों को प्राथमिकता के आधार पर सुधारने के निर्देश दिए है। (PHE) विभाग की इस मुस्तैदी से ग्रामीणों को अब स्वच्छ पेयजल के लिए दूर नहीं भटकना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की इस संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की है। जिलेभर में अभियान जारी प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जिले के अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी हैंडपंप सुधार का कार्य निरंतर प्रगति पर है। विभाग का लक्ष्य है कि इस भीषण तपिश में किसी भी ग्रामीण को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े।
Breaking News
- OnePlus Nord CE 6 Lite के स्पेसिफिकेशन्स रिवील, 7 मई को होगा लॉन्च
- पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच, ईरान के विदेश मंत्री रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ महत्वपूर्ण वार्ता करने के लिए सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे।
- प्रधानमंत्री माेदी 28 को मेघालय में, एमसीए की इनडोर क्रिकेट एकेडमी का करेंगे उद्घाटन
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिक्किम पहुंचे, भव्य स्वागत
- राज्यपाल डेका ने स्वर्ण पदक विजेता आर्मरेसलर श्रीमंत झा को दी बधाई
- बस्तर संभाग में 100 प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य
- युद्ध-हिंसा मुक्त समाज के लिए गोदोहासन मुद्रा में सवा 5 लाख नवकार जाप
- जवाहर नगर मंडल के विभिन्न बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री की 'मन की बात'
- ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के लिए सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे।
- नाग भूषण पुरस्कार समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, "मेक इन इंडिया ने रक्षा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया है।"
भीषण गर्मी में ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, कई गाँवों में खराब हैंडपंप हुए दुरुस्त
.jpg)



.jpg)
.jpg)


.jpg)






