Breaking News

जवाहर नगर मंडल के विभिन्न बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री की 'मन की बात'

post

जवाहर नगर मंडल के विभिन्न बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री की 'मन की बात'

रायपुर। रविवार को भारतीय जनता पार्टी जवाहर नगर मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' रेडियो प्रसारण के 133वें एपिसोड का लाइव प्रसारण किया गया। जवाहर नगर मंडल के मडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में मंडल के कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख रूप से कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया तात्यापारा वार्ड शिव मंदिर सामुदायिक भवन यहाँ कार्यक्रम का आयोजन सह सोशल मीडिया प्रभारी धीरज शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इन्दिरा गांधी वार्ड क्र. 27 जोरापारा यहाँ जवाहर नगर महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती एकता गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं और स्थानीय निवासियों ने कार्यक्रम का श्रवण किया। तात्यापारा वार्ड क्र. 36 झंडा चौकइस स्थान पर आयोजन की कमान युवा मोर्चा के महामंत्री देव यादव ने संभाली।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.