गंगटोक,28 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजधानी गंगटोक में स्वर्ण जयंती मैत्री मंजरी पार्क में आर्केडेरियम का दौरा करेंगे। इसके बाद वे पाल्जोर स्टेडियम में सिक्किम राज्य की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में भाग लेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को सिक्किम पहुंचे। कल प्रधानमंत्री ने देवराली के गंजू लामा द्वार से लोक भवन तक रोड शो किया। इस अवसर पर राज्य भर से लोगों ने गर्मजोशी के साथ प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर कतार में खड़े लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
प्रधानमंत्री सिक्किम की अपनी यात्रा के दूसरे और अंतिम दिन की शुरुआत आज सुबह राजधानी के स्वर्ण जयंती मैत्री मंजरी पार्क में ऑकेडेरियम की यात्रा के साथ करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल मई में सिक्किम राज्य की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस उद्यान का उद्घाटन किया था।
प्रतिकूल मौसम के कारण वह उस समय सिक्किम नहीं आ सके। वह बागडोगरा हवाई अड्डे (पश्चिम बंगाल) तक आए थे। उन्होंने बागडोगरा से आभासी रुप में पार्क का उद्घाटन किया। इस बार वह राज्य की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह के अवसर पर उद्यान का दौरा करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री राजधानी के पाल्जोर स्टेडियम में राज्य की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और 4000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। यहां से वह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना होंगे और एक विशाल महिला सम्मेलन में भाग लेंगे।
Breaking News
- विवादों से घिरी 'डॉन 3', सामने आया फरहान अख्तर का बयान
- एफबीआई ने एलन को कोर्ट में पेश किया, चुपचाप खड़ा रहा, हलफनामे में ट्रंप की हत्या के प्रयास का आरोप
- ग्रामीण क्षेत्रों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने कार्ययोजना बनाएं : मुख्य सचिव
- खत्म हुआ इंतजार: कल जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान
- सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
- भाजपा नेता अजय चंद्राकर के भाई के घर ईडी जांच या जबान बंद करने की कोशिश : कांग्रेस
- प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे वाराणसी, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने किया स्वागत
- असम के काजीरंगा से मप्र के कान्हा टाइगर रिजर्व में चार जंगली भैंसों का हुआ सफल पुनर्स्थापन
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने काशी बाबा के किए दर्शन, नितिन नवीन ने की पूरे विश्व में शांति और समृद्धि की कामना
- रायपुर : सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ
प्रधानमंत्री मोदी का सिक्किम में आज अंतिम दिन, राज्य स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में भाग लेंगे







.jpg)








