नई दिल्ली, 28 अप्रैल। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमत में कमजोरी का रुख बना हुआ है। हालांकि चांदी के भाव में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। सोना आज 300 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 330 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज हाजिर सोना 0.29 प्रतिशत गिर कर 4,669.61 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया है। इसी तरह चांदी भी आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में 75.91 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
घरेलू सर्राफा बाजार में हाजिर सोने की कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में 24 कैरेट सोना 1,53,700 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,55,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,40,890 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,42,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ही बिक रही है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,53,850 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,040 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,53,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,53,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,55,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,42,310 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,53,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,41,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,53,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,40,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
---------------
Breaking News
- विवादों से घिरी 'डॉन 3', सामने आया फरहान अख्तर का बयान
- एफबीआई ने एलन को कोर्ट में पेश किया, चुपचाप खड़ा रहा, हलफनामे में ट्रंप की हत्या के प्रयास का आरोप
- ग्रामीण क्षेत्रों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने कार्ययोजना बनाएं : मुख्य सचिव
- खत्म हुआ इंतजार: कल जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान
- सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
- भाजपा नेता अजय चंद्राकर के भाई के घर ईडी जांच या जबान बंद करने की कोशिश : कांग्रेस
- प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे वाराणसी, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने किया स्वागत
- असम के काजीरंगा से मप्र के कान्हा टाइगर रिजर्व में चार जंगली भैंसों का हुआ सफल पुनर्स्थापन
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने काशी बाबा के किए दर्शन, नितिन नवीन ने की पूरे विश्व में शांति और समृद्धि की कामना
- रायपुर : सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ
सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं




.jpg)
.jpg)









