नई दिल्ली, 28 अप्रैल । नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) से अपनी सुरक्षा योजना के लिए मंजूरी मिल गई है, जो उड़ान संचालन शुरू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब एयरपोर्ट प्रशासन उड़ान सेवाएं शुरू करने की तारीख तय करने के लिए विमानन कंपनियों और अन्य भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने मंगलवार को कहा कि अब हमारा ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि सभी प्रणालियां, प्रक्रियाएं एवं कर्मचारी सुरक्षित, कुशल और सुचारु संचालन के लिए पूरी तरह तैयार हों।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में विकसित हो रही एक नई परियोजना है। इस एयरपोर्ट को क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 28 मार्च को इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसका परिचालन शुरू होने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर यात्रियों का दबाव कम होने और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में उभरने की उम्मीद है।
Breaking News
- लीबिया में भारतीय कंपनियों को तेल और गैस का नया भंडार मिला
- IPL 2026 के बीच क्यों आया PBKS की मालकिन प्रीति जिंटा को गुस्सा? कहा- औरत किसी की प्रॉपर्टी नहीं
- मुरादाबाद में एमपीएस हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, 20 से अधिक स्कूलों की टीमें कर रहीं प्रतिभाग
- टी-20 विश्व कप के लिए 18 वर्षीय टिली कोर्टीन इंग्लैंड टीम में शामिल
- महज 18 साल की उम्र में बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने लगी थीं दीपिका चिखलिया, फिर रामानंद सागर के 'रामायण' ने बदली किस्मत
- विवादों से घिरी 'डॉन 3', सामने आया फरहान अख्तर का बयान
- एफबीआई ने एलन को कोर्ट में पेश किया, चुपचाप खड़ा रहा, हलफनामे में ट्रंप की हत्या के प्रयास का आरोप
- ग्रामीण क्षेत्रों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने कार्ययोजना बनाएं : मुख्य सचिव
- खत्म हुआ इंतजार: कल जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान
- सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की एयरोड्रोम सुरक्षा योजना को बीसीएएस की मंजूरी






.jpg)


.jpg)





