Breaking News

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने काशी बाबा के किए दर्शन, नितिन नवीन ने की पूरे विश्व में शांति और समृद्धि की कामना


देश 28 April 2026
post

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने काशी बाबा के किए दर्शन, नितिन नवीन ने की पूरे विश्व में शांति और समृद्धि की कामना

वाराणसी, 28 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार काे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर
रुद्राभिषेक किया। उन्हाेंने यहां पूरे विश्व की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

पूजा अर्चना के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन ने पत्रकाराें से वार्ता के दाैरान कहा कि भगवान शिव की नगरी में आने से बाबा विश्वनाथ के दर्शन का शुभ अवसर मिला। साथ में रुद्राभिषेक करने का शुभ अवसर मिला है। बाबा विश्वनाथ की नगरी से पूरे विश्व की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता हूं। कामना करता हूं, उत्तर प्रदेश और भी उत्तम प्रदेश बने, यहां के लोगों को बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद ऐसे भी मिलता है और आगे भी यह आशीर्वाद मिलता रहे। उत्तर प्रदेश जिस तरह से उत्तम प्रदेश के रूप में आगे बढ़ रहा है, निश्चित रूप से इसका गौरवशाली इतिहास रहा है। उत्तर प्रदेश भविष्य में भी सुनहरा बनेगा।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) रविन्द्र जायसवाल, मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और वाराणसी दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी मौजूद रहे।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.