रायपुर । छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा मंडल कल यानी 29 अप्रैल को दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी करेगा। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी है।
मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह सिर्फ अंकों का ऐलान नहीं, बल्कि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को धैर्य रखने और परिणाम को सकारात्मक नजरिए से स्वीकार करने की सलाह दी।
मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी
बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा कर लिया गया है। इसी के बाद परिणाम जारी करने की तारीख तय की गई है।
इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र cgbse.nic.in और results.cg.nic.in के साथ DigiLocker पर भी अपना परिणाम देख सकेंगे।
ऐसे करें चेक
रिजल्ट देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें, रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करते ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखना जरूरी है।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
Breaking News
- चिकित्सा मंत्रालय के सचिव ने कर्नाटक सरकार के साथ विभिन्न प्रमुख योजनाओं पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
- सरकार ने आश्वासन दिया है कि खरीफ 2026 सीजन के लिए देश में उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त है।
- ईसीआई ने मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए क्यूआर कोड आधारित आईडी प्रणाली शुरू की
- इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने ग्रामीण महिलाओं की वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए शून्य-शेष राशि वाला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) बचत खाता शुरू किया है।
- देश में एलपीजी की सौ फीसदी आपूर्ति की गई सुनिश्चित, स्टॉक की कमी नहीं: केंद्र
- कियारा आडवाणी का क्यूट अंदाज, गाया 'बेबी शार्क' गाना, फैंस बोले- पक्का सरायाह का फेवरेट सॉन्ग होगा
- ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते पकड़े गए रियान पराग, मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना
- व्हाट्सएप ग्रुप और वेबसाइट के जरिए चला रहे थे सट्टा नेटवर्क, 3 खाईवाल अरेस्ट
- ऑपरेशन सिंदूर में दिखाई सैन्य ताकत, हमने अपनी शर्तों पर युद्ध को रोका : राजनाथ
- बस्तर के जामगुड़ा में 3 हैंडपंपों से लोगों को मिल रहा पानी
खत्म हुआ इंतजार: कल जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान


.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)




.jpg)
.jpg)
.jpg)