Breaking News

एफबीआई ने एलन को कोर्ट में पेश किया, चुपचाप खड़ा रहा, हलफनामे में ट्रंप की हत्या के प्रयास का आरोप


विदेश 28 April 2026
post

एफबीआई ने एलन को कोर्ट में पेश किया, चुपचाप खड़ा रहा, हलफनामे में ट्रंप की हत्या के प्रयास का आरोप

वाशिंगटन, 28 अप्रैल । अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने शनिवार को वाशिंगटन हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस पत्रकारों के डिनर में गोलीबारी करने वाले आरोपित कोल एलन को संघीय अदालत में पेश किया। उसने अपने पक्ष में कोई दलील नहीं दी और चुपचाप खड़ा रहा। एफबीआई ने अदालत में एक हलफनामा दाखिल किया। इसमें एलन पर सबसे बड़ा आरोप राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश करने का लगाया गया है।

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार एलन को सोमवार दोपहर पहली बार संघीय अदालत में पेश किया गया। वाशिंगटन डीसी के अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो ने कहा कि संदिग्ध पर तीन आरोप लगाए गए हैं। मगर और भी आरोप जोड़े जा सकते हैं। एफबीआई के एक हलफनामे में कहा गया है कि एलन पिछले हफ्ते लॉस एंजिल्स से ट्रेन से वाशिंगटन आया। व्हाइट हाउस पत्रकारों के डिनर से एक दिन पहले वाशिंगटन हिल्टन में रुका।

सरकारी वकीलों ने अदालत को बताया कि एलन होटल के बॉलरूम के ऊपर वाली मंजिल पर बने सुरक्षा जांच केंद्र में जबरदस्ती घुसा। उसके पास एक शॉटगन और एक हैंडगन थी। हलफनामे में यह स्पष्ट नहीं है कि उसकी चलाई गोली ही सीक्रेट सर्विस एजेंट की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लग। उल्लेखनीय है कि सीक्रेट सर्विस को इस कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर सवालों का सामना करना पड़ रहा है। इस कार्यक्रम में 2,500 पत्रकार, सरकारी अधिकारी, सांसद और मशहूर हस्तियां मौजूद थीं। कई लोगों ने कहा कि उन्हें सुरक्षा व्यवस्था ढीली लगी। सीक्रेट सर्विस ने सोमवार को कहा कि वह भविष्य के कार्यक्रमों में सुरक्षा बढ़ाएगी।

इस घटना के बाद सीनेट के रिपब्लिकन सांसदों के एक समूह ने सोमवार को एक बिल का प्रस्ताव रखा। इस बिल के तहत व्हाइट हाउस से जुड़ा एक बॉलरूम बनाने के लिए सरकारी पैसों का इस्तेमाल करने की अनुमति मिल जाएगी। इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन हासिल है। ट्रंप प्रशासन ने पिछले साल निजी पैसों से एक बॉलरूम बनाने का काम शुरू किया था, लेकिन इस प्रोजेक्ट को कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। ट्रंप और कांग्रेस के रिपब्लिकन सदस्यों ने तर्क दिया है कि शनिवार की गोलीबारी से सबक लेते हुए व्हाइट हाउस परिसर में एक बड़ा इवेंट स्पेस सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है। इसका समर्थन पेंसिल्वेनिया के डेमोक्रेटिक सीनेटर जॉन फेटरमैन ने भी किया है।

साउथ कैरोलिना के रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह एक ऐसा बिल पेश करने की योजना बना रहे हैं, जो भूमिगत बॉलरूम बनाने के लिए 400 मिलियन डालर की मंज़ूरी देगा। इस बॉलरूम में सीक्रेट सर्विस और अन्य सुरक्षा सुविधाएं भी होंगी। इस प्रोजेक्ट का खर्च कस्टम फीस से पूरा किया जाएगा। ग्राहम के अलाबामा की केटी ब्रिट और मिसौरी के एरिक श्मिट भी मौजूद रहे।

सुरक्षा को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे सीक्रेट सर्विस के डायरेक्टर शॉन करन ने कहा, "हमारे एजेंट्स ने बहुत अच्छा काम किया।" उन्होंने कैपिटल हिल पर सांसदों से मुलाकात के बाद यह बात कही। उनसे पूछा गया कि क्या कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर को 'नेशनल स्पेशल सिक्योरिटी इवेंट' (राष्ट्रीय विशेष सुरक्षा कार्यक्रम) के तौर पर नामित किया जाना चाहिए? उन्होंने कहा कि यह दर्जा उद्घाटन समारोह, स्टेट ऑफ द यूनियन' संबोधन और सुपर बाउल जैसे बड़े कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल होता है। डिनर कार्यक्रम में सुरक्षा चाक चौबंद थी। डिनर का सुरक्षा घेरा मजबूत था, इसीलिए हमलावर वाशिंगटन हिल्टन होटल से बाहर नहीं जा पाया।

अटॉर्नी जीनिन पिरो ने भी सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कुछ हथियारों की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने दावा किया कि कोल एलन कथित तौर पर वॉशिंगटन हिल्टन में इन हथियारों के साथ था। एलन के पास से एक 12-गेज पंप-एक्शन मॉसबर्ग शॉटगन और एक .38 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल मिली। इसके अलावा कम से कम तीन चाकू और अन्य सामान भी मिला। कानून प्रवर्तन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एलन ने शॉटगन अगस्त 2025 में और पिस्तौल 2023 में खरीदी थी।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.