Breaking News

मुरादाबाद में एमपीएस हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, 20 से अधिक स्कूलों की टीमें कर रहीं प्रतिभाग


खेल 28 April 2026
post

मुरादाबाद में एमपीएस हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, 20 से अधिक स्कूलों की टीमें कर रहीं प्रतिभाग

मुरादाबाद, 28 अप्रैल। दिल्ली रोड स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल मुरादाबाद में एमपीएस हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट का का शुभारंभ मंगलवार को मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्ले ग्राउंड पर हुआ। आयोजन सचिव शाहवेज अली ने बताया कि टूर्नामेंट में मुरादाबाद मंडल की लगभग 20 से अधिक स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें पहले दिन गांधी नगर, मॉर्निंग सन एकेडमी, राजेंद्र एकेडमी, बोनी ऐनी व व्हाइट हॉल स्कूल की टीमों ने जीत दर्ज की।

टूर्नामेंट में मॉडर्न पब्लिक स्कूल, आर एस डी एकेडमी, बोनी ऐनी पब्लिक स्कूल, राजेंद्र एकेडमी, सेंट पोल्स कॉलेज, विल्सोनिया कॉलेज, जी के वेलम स्कूल, गांधी नगर पब्लिक स्कूल, डायमंड पब्लिक स्कूल, सरस्वती मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ए एम वर्ल्ड स्कूल, ग्लोबल हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, महाराजा अग्रसेन स्कूल, व्हाइट हॉल स्कूल, द आर्यन जोया, शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल, मॉर्निंग सन एकेडमी आदि स्कूलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।कार्यक्रम का शुभारंभ को स्कूल के प्रधानाचार्य शकील अहमद, कॉर्डिनेटर सुशील कुमार द्वारा किया गया।

शाहवेज अली ने बताया कि प्रतियोगिता पहले दिन कुल पांच मैच खेले गए जिसमें पहला मैच बोनी ऐनी पब्लिक स्कूल बनाम सरस्वती मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मध्य खेल गया जिसमें बोनी ऐनी पब्लिक स्कूल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया बल्लेबाजी करने उतरी बोनी ऐनी की टीम ने 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 108 रनों का लक्ष्य दिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरस्वती मंदिर की टीम ने आठ ओवर में दूसरा मैच विल्सोनिया कॉलेज बनाम राजेंद्र एकेडमी के मध्य खेला गया जिसमें विल्सोनिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 8 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 44 रनों का लक्ष्य दिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजेन्द्र एकेडमी ने 6.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाकर जीत हासिल की ।

तीसरा मैच व्हाइट हॉल स्कूल रामपुर बनाम डायमंड पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया जिसमें डायमंड पब्लिक स्कूल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और आठ ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 53 रनों का लक्ष्य दिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्हाइट हॉल की टीम ने 4.2 ओवर में बिना विकेट खोए 4 रन से जीत हासिल की ।

चौथा मैच गांधी नगर पब्लिक स्कूल बनाम महाराजा अग्रसेन स्कूल के बीच खेला गया। इसमें महाराजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 56 रनों का लक्ष्य दिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी गांधी नगर की टीम ने 3.2 ओवर बिना विकेट खोए लक्ष्य की प्राप्ति की ।

पांचवां मैच मॉर्निंग सन एकेडमी बनाम शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें शेमफोर्ड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और आठ ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 77 रनों का लक्ष्य दिया, लक्ष्य का पीछा करने उतरी मॉर्निंग सन एकेडमी की टीम ने 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य की प्राप्ति की

You might also like!