बस्तर। जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पास्टर पिछले कुछ समय से गांव में रह रहा था और लोगों का धर्म बदलने की कोशिश कर रहा था। इसको लेकर गांव में बैठक भी हुई, जिसके बाद पास्टर को उसके परिवार के साथ गांव छोड़ने को कहा गया। जब उसने विरोध किया तो गांव वालों ने उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला बस्तर थाना क्षेत्र के रेटावंड गांव का है। जानकारी के मुताबिक, पास्टर ओडिशा के नवरंगपुर इलाके का रहने वाला है। पिछले करीब डेढ़ साल से वह अपने परिवार के साथ रेटावंड गांव में रह रहा था। वहीं 2 दिन पहले रविवार को गांव के ग्रामीणों ने मीटिंग रखी थी। जिसमें पूरा गांव शामिल हुआ था।
इस मीटिंग में गांव के धर्मांतरित परिवार के लोग भी शामिल हुए थे। गांव वालों ने मीटिंग कर पास्टर को गांव छोड़ने कहा। इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पास्टर की बेदम पिटाई कर दी। जब मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन को मिली तो फौरन गांव पहुंचे। जिसके बाद मामला शांत करवाया गया। वहीं पास्टर ने पुलिस से लिखित शिकायत भी की है। हालांकि, गांव में तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम ने दोनों पक्षों को समझाया है। ग्रामीणों की मांग है कि पास्टर अपने गृह राज्य लौट जाएं। पुलिस के मुताबिक, पास्टर ने भी ग्रामीणों को आश्वास दिया है कि वे जल्द ही गांव छोड़ देंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गांव में तनावपूर्ण जैसे हालात नहीं हैं। स्थिति कंट्रोल में है।
Breaking News
- 3 IPS अफसरों की पदावनति निरस्त
- नारायणपुर पुनर्वास केंद्र में ट्रैक्टर चलाना व मरम्मत करना सीख रहे 40 आत्मसमर्पित नक्सली
- कुमार संगकारा ने इम्पैक्ट सब के रूप में शुभम दुबे के प्रदर्शन को बताया शानदार
- नेपाल में भूमिहीनों की बस्ती पर बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग
- पशु क्रूरता व अनाचार के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार
- रायपुर : देश में पहली पहल : दुर्ग का जेंडर-बैलेंस्ड सिस्टम बना रोल मॉडल
- मैं’ से ’हम’ की यात्रा ही कामयाबी की कुंजी : राज्यपाल डेका
- सेवा और स्मारक की मिसाल: दामोदर गण
- Tamannaah Bhatia ने मुंबई में ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ स्क्रीनिंग पर टेलर स्विफ्ट का बोल्ड बरगंडी लुक किया रिक्रिएट
- Banana Lassi Recipe: क्या आपने खाई है 'Banana Lassi', एक बार बना लेंगे तो बार-बार करेंगे डिमांड
बस्तर में ओडिशा के पास्टर की पिटाई, धर्मांतरण करने बना रहा था दबाव
.jpg)

.jpg)


.jpg)


.jpg)






