रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका मंगलवार को दुर्ग-भिलाई के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान राज्यपाल ने रूंगटा इंटरनेशनल स्किल यूनिवर्सिटी, भिलाई में आयोजित भव्य कार्यक्रम ’सच हुए सपने’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। यह कार्यक्रम युवाओं के लिए आयोजित किए गए विशाल रोजगार मेले ’प्लेसमेंटनामा’ के समापन का प्रतीक था। इस दौरान राज्यपाल डेका ने प्लेसमेंट के द्वारा चयनित युवाओं को जॉब लेटर प्रदान किया।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सपने वे नहीं होते जो हम सोते समय देखते हैं, बल्कि सपने वे हैं जो हमें सोने नहीं देते। उन्होंने इस बात पर हर्ष व्यक्त किया कि ’सच हुए सपने’ के माध्यम से 1,702 मेधावी युवाओं को सम्मानजनक रोजगार प्राप्त हुआ है, जो राज्य के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Breaking News
- पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच दोपहर एक बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान
- व्हाइट हाउस का कहना है कि ट्रंप से ज्यादा फीफा शांति पुरस्कार के योग्य कोई नहीं है।
- अमेरिका ने आव्रजन आवेदकों के लिए 'उन्नत' सुरक्षा जांच अनिवार्य कर दी है।
- यूएई ने ओपेक से बाहर निकलकर दुनिया और भारत पर क्या प्रभाव डाला?
- IPL 2026: पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्य ने छक्का मारा; चेहरे पर गिरी गेंद
- रोहित शर्मा: क्या 2027 में पूरा हो पाएगा भारत को विश्व चैंपियन बनाने का सपना?
- Apple Vision Pro अब सर्जरी में इस्तेमाल: न्यूयॉर्क के डॉक्टर मोतियाबिंद ऑपरेशन में कर रहे उपयोग
- 3 IPS अफसरों की पदावनति निरस्त
- नारायणपुर पुनर्वास केंद्र में ट्रैक्टर चलाना व मरम्मत करना सीख रहे 40 आत्मसमर्पित नक्सली
- कुमार संगकारा ने इम्पैक्ट सब के रूप में शुभम दुबे के प्रदर्शन को बताया शानदार
मैं’ से ’हम’ की यात्रा ही कामयाबी की कुंजी : राज्यपाल डेका
.jpg)

.jpg)


.jpg)









