भारतीय सिनेमा में हॉरर-कॉमेडी के बढ़ते दौर के बीच फिल्म 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म भारत की पहली ऐसी कैंपस जॉम्बी-कॉमेडी बताई जा रही है, जिसमें कॉलेज लाइफ और जॉम्बी थ्रिल का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन गगनजीत सिंह और आलोक द्विवेदी ने किया है, जबकि इसका निर्माण कुंज संघवी ने किया है। कहानी को हुसैन दलाल और अब्बास दलाल ने लिखा है।
फिल्म की कहानी एक प्रतिष्ठित कॉलेज कैंपस के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां पढ़ाई और टॉप करने की होड़ अचानक खौफनाक मोड़ ले लेती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि संस्थान के टॉपर छात्र रहस्यमय तरीके से जॉम्बी में बदलने लगते हैं, जिससे क्लासरूम और हॉस्टल में अफरा-तफरी मच जाती है। जैसे-जैसे संक्रमण फैलता है, हालात संभालने की जिम्मेदारी उन छात्रों पर आ जाती है जिन्हें अब तक सिर्फ बैकबेंचर समझा जाता था। फिल्म में मोहन कपूर, अनुप्रिया गोयनका, जेसी लीवर, शिवानी पालीवाल, रोज सरदाना, सचिन कवठम और तनिष्क चौधरी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
निर्माताओं का मानना है कि यह फिल्म हिंदी सिनेमा में हॉरर-कॉमेडी की शैली को नया आयाम दे सकती है। ट्रेलर में सस्पेंस, तेज रफ्तार कहानी और युवा दर्शकों से जुड़ा हास्य देखने को मिलता है, जो इसे अलग पहचान देता है। 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज' 15 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और दर्शकों को एक बिल्कुल नया सिनेमाई अनुभव देने का दावा कर रही है।
Breaking News
- नेपाल के राष्ट्रपति ने बालेन्द्र सरकार के ६ अध्यादेशों में सिर्फ एक को मंजूरी दी
- गर्मी की छुट्टी में ‘नो स्कूल-नो फीस’ लागू करने की मांग तेज
- डीआरडीओ ने बताया कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस का राजस्व 2025-2026 वर्ष के लिए ₹5200 करोड़ से अधिक हो गया है।
- परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के अनुकूल सड़क अवसंरचना की आवश्यकता पर जोर दिया।
- भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाना संघ का उद्देश्य : नरेन्द्र ठाकुर
- 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज' का ट्रेलर रिलीज
- बड़ी गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, निवेशकों को 4.79 लाख करोड़ की चपत
- शेयर बाजार: सेंसेक्स में 609 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 182 अंकों की बढ़त के साथ शीर्ष पर बंद हुआ
- चिकित्सा मंत्रालय के सचिव ने कर्नाटक सरकार के साथ विभिन्न प्रमुख योजनाओं पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
- सरकार ने आश्वासन दिया है कि खरीफ 2026 सीजन के लिए देश में उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त है।
'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज' का ट्रेलर रिलीज


.jpg)

.jpg)









.jpg)
.jpg)