जयपुर: आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में शुक्रवार की शाम राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) आमने-सामने होंगी। मुकाबला आरआर के घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। मैच में आरआर अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, जबकि डीसी की कोशिश जीत की राह पर लौटने की होगी। राजस्थान रॉयल्स का सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है। 9 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर काबिज आरआर ने अपने पिछले मुकाबले में मजबूत पंजाब किंग्स को हराया था। डीसी के खिलाफ जीत हासिल करते ही आरआर अंकतालिका में पहले स्थान पर चली जाएगी। रियान पराग की कप्तानी वाली आरआर निश्चित रूप से शीर्ष स्थान हासिल करने की कोशिश करेगी।
आरआर के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पूरे सीजन में चर्चा का विषय रहे हैं। पिछले मैच में किए अपने प्रदर्शन से डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे ने मध्यक्रम को भी मजबूत और आक्रामक बना दिया है। टीम को डीसी के खिलाफ कप्तान रियान पराग, विकेटकीपर ध्रुव जुरेल, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई ने मैच विजयी प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। बात डीसी की करें तो टीम को पिछले तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। डीसी 8 मैचों में 3 जीत से 6 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। डीसी के लिए आरआर के खिलाफ खेला जाने वाला यह मैच प्लेऑफ की दृष्टि से बेहद अहम है। इस मैच में हार टीम की संभावना को कम कर देगी। मिचेल स्टार्क इस मैच में डीसी के लिए खेल सकते हैं। उनकी मौजूदगी टीम की गेंदबाजी को मजबूत करेगी। ओपनिंग में राहुल के साथ पृथ्वी शॉ को मौका मिलता है या नहीं, यह देखना अहम होगा। कप्तान अक्षर पटेल को एक ऑलराउंडर के तौर पर योगदान देना होगा। केएल राहुल, स्टब्स, मिलर और कुलदीप टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं।
जयपुर में बारिश की संभावना सिर्फ 1 प्रतिशत है। तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सवाई मानसिंह की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए संतुलित मानी जाती है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में इस जगह पर पहले गेम में 229 रन आसानी से चेज कर लिए थे। ऐसे में मुकाबला हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है। दोनों टीमें अब तक 30 बार आमने-सामने हुई हैं और 15-15 बार जीत हासिल की है।
Breaking News
- क्रिकेट कनाडा ने मोंटी देसाई को पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया
- साल के दूसरे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप स्टेज के लिए तैयार 12 सदस्यीय भारतीय शॉटगन टीम
- सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में गिरावट
- भारत खेड़ा ने एमएसएमई मंत्रालय के सचिव का कार्यभार संभाला
- विधवा महिला ने पार्षद पर घर के मुख्य द्वार में ताला लगाने का लगाया आरोप
- बिलासपुर कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, प्रयास विद्यालय के परिणामों की सराहना
- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का महत्व और संदेश
- बुद्ध जयंती: शांति, ज्ञान और करुणा को श्रद्धांजलि”
- बुद्ध का प्रकाश: ज्ञान, करुणा का उत्सव मनाना,
- पिथालिया कॉम्प्लेक्स में IAS की पत्नी लिफ्ट में फंसी
आईपीएल 2026: क्या डीसी RR को उसके घर में चुनौती दे पाएगी? ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड





.jpg)

.jpg)




.jpg)
.jpg)

