टोरंटो, 01 मई। क्रिकेट कनाडा ने भारतीय मूल के अनुभवी कोच मोंटी देसाई को पुरुष राष्ट्रीय टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब संगठन भ्रष्टाचार एवं कुप्रबंधन के आरोपों से जूझ रहा है और खुद को नए सिरे से स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।
क्रिकेट कनाडा ने इसे टीम के प्रदर्शन में निरंतरता लाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती हासिल करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम बताया है। हाल ही में टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लिया था और अब आगामी आईसीसी प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्ति की गई है।
क्रिकेट कनाडा के अध्यक्ष अरविंदर खोसा ने कहा, “हमारी प्राथमिकता प्रदर्शन, पेशेवर रवैये और नई ऊर्जा के साथ क्रिकेट कनाडा की प्रतिष्ठा को फिर से स्थापित करना है। मोंटी देसाई की नियुक्ति इसी दिशा में एक अहम कदम है। नेपाल और अफगानिस्तान जैसी टीमों के साथ उनका अनुभव बताता है कि वह अनुशासन, नेतृत्व और दीर्घकालिक योजना के जरिए टीमों को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।”
देसाई के पास 20 वर्षों से अधिक का अंतरराष्ट्रीय कोचिंग अनुभव है। वह इससे पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के साथ भी काम कर चुके हैं। उन्होंने नेपाल टीम को एकदिवसीय दर्जा वापस दिलाने और कई वैश्विक टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कराने में अहम भूमिका निभाई थी।
देसाई ने कहा, “यह जिम्मेदारी संभालना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं क्रिकेट कनाडा का आभार व्यक्त करता हूं। कनाडा में मेरे पिछले अनुभव ने मुझे यहां की क्षमता और क्रिकेट के प्रति जुनून को समझने का अवसर दिया है। आज के दौर में एसोसिएट क्रिकेट वैश्विक क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नेपाल और अफगानिस्तान जैसी टीमों ने दिखाया है कि विश्वास, अनुशासन और निडरता से क्या हासिल किया जा सकता है। कनाडा के पास भी ऐसा ही अवसर है और मेरा लक्ष्य इस क्षमता को लगातार बेहतर प्रदर्शन में बदलना है।”
क्रिकेट कनाडा के सचिव परमजीत सैनी ने कहा कि देसाई का रिकॉर्ड खुद बोलता है और उन्होंने एसोसिएट टीमों को प्रतिस्पर्धी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में कनाडाई क्रिकेट नई ऊंचाइयों को छुएगा।
गौरतलब है कि यह नियुक्ति उस समय आई है, जब हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स में क्रिकेट कनाडा में प्रशासनिक खामियों और भ्रष्टाचार के आरोप उजागर हुए थे। ऐसे में देसाई की नियुक्ति संगठन के लिए नई शुरुआत के रूप में देखी जा रही है।
Breaking News
- नीलगिरी श्रेणी (प्रोजेक्ट 17ए) का छठा जहाज महेंद्रगिरी भारतीय नौसेना को सौंपा गया।
- 'किंग' के सेट से सामने आईं दीपिका की तस्वीरें, प्रेग्नेंसी में भी कर रही शूटिंग
- वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में बोले हर्ष संघवी-गुजरात का जीडीपी में 8 फीसद योगदान
- गुजरात के सूरत में देश का पहला ‘बैरियरलेस’ टोल प्लाजा शुरू
- राजस्थान से कार्टन में भरकर मप्र लाई गईं 5 लोगों की अस्थियां, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- जयनगर सेजेस में परीक्षा परिणाम घोषित, प्राचार्य ने विद्यार्थियों से संवाद कर दी शुभकामनाएं
- बुद्ध जयंती पर नेपाल के प्रधानमंत्री का संदेश- सभी समस्याओं का समाधान बुद्ध के ज्ञान से संभव
- जंग के खर्चे को लेकर झूठ बोल रहा है पेंटागन', ईरान ने लिए अमेरिका के मजे; लगाए बड़े आरोप
- भारत-यूएई सीईपीए मजबूत व्यापार वृद्धि को बढ़ावा दे रहा है और नए अवसर खोल रहा है: पीयूष गोयल
- क्रिकेट कनाडा ने मोंटी देसाई को पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया
क्रिकेट कनाडा ने मोंटी देसाई को पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया





.jpg)

.jpg)




.jpg)
.jpg)

