काठमांडू, 01 मई । बुद्ध जयंती के अवसर पर शुभकामना संदेश देते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने कहा है कि हर यात्रा समस्याओं के समाधान के मार्ग की ओर होनी चाहिए।
सोशल मीडिया पर अपने संदेश में उन्होंने लिखा-“बुद्ध ने कहा था- ‘दुःख है, दुःख का कारण है, दुःख का निवारण है और दुःख निवारण का मार्ग भी है।’ बुद्ध द्वारा दिखाया गया मार्ग दुःखों के निवारण का मार्ग है। अंधकार वास्तव में प्रकाश के अभाव का नाम है। जब प्रकाश की किरण कदम रखती है, तब अंधेरा स्वयं समाप्त हो जाता है।”
उन्होंने आगे लिखा-“हमारी यात्रा भी उसी ज्ञानरूपी प्रकाश की खोज में होनी चाहिए, समस्याओं के समाधान के मार्ग पर होनी चाहिए। शांति के महान और सर्वकालिक प्रवर्तक बुद्ध की जयंती के अवसर पर मैं विश्व शांति की कामना करता हूँ। बुद्ध के जन्म से धन्य हमारी नेपाल भूमि सदैव अहिंसा और शांति के पक्ष में रही है।”
शुभकामना संदेश में शाह ने यह भी उल्लेख किया—“सच्ची क्रांति ‘क’ से नहीं, बल्कि ‘ज्ञ’ से शुरू होती है, और वह ‘ज्ञ’ ज्ञान है।”
Breaking News
- नीलगिरी श्रेणी (प्रोजेक्ट 17ए) का छठा जहाज महेंद्रगिरी भारतीय नौसेना को सौंपा गया।
- 'किंग' के सेट से सामने आईं दीपिका की तस्वीरें, प्रेग्नेंसी में भी कर रही शूटिंग
- वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में बोले हर्ष संघवी-गुजरात का जीडीपी में 8 फीसद योगदान
- गुजरात के सूरत में देश का पहला ‘बैरियरलेस’ टोल प्लाजा शुरू
- राजस्थान से कार्टन में भरकर मप्र लाई गईं 5 लोगों की अस्थियां, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- जयनगर सेजेस में परीक्षा परिणाम घोषित, प्राचार्य ने विद्यार्थियों से संवाद कर दी शुभकामनाएं
- बुद्ध जयंती पर नेपाल के प्रधानमंत्री का संदेश- सभी समस्याओं का समाधान बुद्ध के ज्ञान से संभव
- जंग के खर्चे को लेकर झूठ बोल रहा है पेंटागन', ईरान ने लिए अमेरिका के मजे; लगाए बड़े आरोप
- भारत-यूएई सीईपीए मजबूत व्यापार वृद्धि को बढ़ावा दे रहा है और नए अवसर खोल रहा है: पीयूष गोयल
- क्रिकेट कनाडा ने मोंटी देसाई को पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया
बुद्ध जयंती पर नेपाल के प्रधानमंत्री का संदेश- सभी समस्याओं का समाधान बुद्ध के ज्ञान से संभव












.jpg)
.jpg)

