Breaking News

सत्यजीत रे की वो 5 फिल्में, जिन्हें IMDb पर मिली जबरदस्त रेटिंग, ओटीटी पर करें एंजॉय


मनोरंजन 02 May 2026
post

सत्यजीत रे की वो 5 फिल्में, जिन्हें IMDb पर मिली जबरदस्त रेटिंग, ओटीटी पर करें एंजॉय

सत्यजीत रे भारतीय सिनेमा के सबसे महान और सम्मानित फिल्मकारों में से एक थे. वो एक निर्देशक, स्क्रीनराइटर, कंपोजर और लेखक भी थे. उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए भारतीय कहानियों को विश्व सिनेमा में एक अलग पहचान दिलाई. सत्यजीर रे की आज यानी 2 मई को बर्थ एनिवर्सरी है. आइए इस मौके पर डायरेक्टर की 5 ऐसी फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिन्हें IMDb पर जबरदस्त रेटिंग मिली है.

'पाथेर पांचाली'
सत्यजीत रे की पहली फिल्म 'पाथेर पंचोली' थी, जो साल 1955 में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी से लेकर प्रोडक्शन तक सबकुछ उन्होंने संभाला था. इस फिल्म में करुणा बनर्जी, सुबीर बनर्जी और चुनीवाला देवी जैसे कलाकार नजर आए थे. ये फिल्म बिभूतिभूषण बंदोपाध्याय के एक नॉवेल पर बेस्ड थी. 'पाथेर पांचाली' को IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली है. ये अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. 

अपराजितो'
साल 1956 में रिलीज हुई सत्यजीर रे की फिल्म 'अपराजितो' को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म में पिनाकी सेनगुप्ता, कनु बनर्जी, स्मरण घोषाल
रमानी रंजन सेनगुप्ता, चरप्रकाश घोष और सुबोध गांगुली जैसे एक्टर्स नजर आए थे. इस फिल्म को IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. द वर्ल्ड ऑफ अपू'

सत्यजीत रे की फिल्म 'द वर्ल्ड ऑफ अपू' को 1959 में रिलीज किया गया था. इस फिल्म में सौमित्र चटर्जी, आलोक चक्रवर्ती और शर्मिला टैगोर जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म को IMDb पर 8.4 रेटिंग मिली है. अमेजन प्राइम वीडियो पर ये फिल्म देखी जा सकती है. 

नायक: द हीरो'
साल 1966 में रिलीज हुई सत्यजीत रे की फिल्म 'नायक: द हीरो' को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म में उन्होंने बतौर डायरेक्टर, राइटर, स्क्रीनप्ले और प्रोड्यूसर काम किया था. फिल्म में शर्मिला टैगोर, उत्तम कुमार, जोगेश चटर्जी और सोमेन बोस जैसे कलाकार नजर आए थे. IMDb पर इस फिल्म को 8.2 रेटिंग मिली है. ये फिल्म भी अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपल्बध है. 

आगंतुक'
साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'आगंतुक' डायरेक्टर सत्यजीत रे की आखिरी फिल्म थी, जो उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी. फिल्म में दीपांकर डे, ममता शंकर, उत्पल दत्त, प्रमोद गांगुली जैसे एक्टर्स नजर आए थे. इस फिल्म को IMDb पर 8 रेटिंग मिली है. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

 

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.