नई दिल्ली, 4 मई विधानसभा चुनावों के रुझानों में पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा निर्णायक बढ़त की ओर है, वहीं तमिलनाडु में टीवीके एक नई शक्ति के रूप में उभरती नजर आ रही है। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ने अपनी स्थिति मजबूत की है, जबकि पुडुचेरी में एआईएनआरसी बढ़त बनाए हुए है।
चुनाव आयोग की ओर से शाम पांच बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार,
- पश्चिम बंगाल (293): - भाजपा – 187 आगे, 12 जीती
- तृणमूल कांग्रेस – 84 आगे, 4 जीती
- कांग्रेस – 2 आगे, 0 जीती
- माकपा– 1 आगे, 0 जीती
- अन्य – 1 आगे, 0 जीती
- तमिलनाडु (234): - टीवीके – 99 आगे, 11 जीती
- डीएमके – 52 आगे, 7 जीती
- एआईएडीएमके – 44 आगे, 0 जीती
- पीएमके – 5 आगे, 0 जीती
- कांग्रेस – 4 आगे, 1 जीती
- असम (126): - भाजपा – 59 आगे, 23 जीती
- कांग्रेस – 20 आगे, 0 जीती
- बोडो पीपुल्स फ्रंट – 6 आगे, 4 जीती
- असम गण परिषद – 7 आगे, 2 जीती
- एआईयूडीएफ – 1 आगे, 1 जीती
- केरल (140): - कांग्रेस – 53 आगे, 10 जीती
- आईयूएमएल – 7 आगे, 15 जीती
- केरल कांग्रेस – 1 आगे, 6 जीती
- भाकपा – 2 आगे, 6 जीती
- माकपा – 5 आगे, 21 जीती
- पुडुचेरी (30): - एआईएनआरसी – 2 आगे, 9 जीती
- भाजपा – 2 आगे, 2 जीती
- डीएमके– 4 आगे, 1 जीती
- कांग्रेस – 0 आगे, 1 जीती
- अन्य – 0 आगे, 3 जीते
विधानसभा उपचुनाव के नतीजे-
पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव में महाराष्ट्र की बारामती सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुनेत्रा पवार और राहुरी से भाजपा उम्मीदवार अक्षय कार्डिले, गुजरात के उमरेठ सीट से भाजपा उम्मीदवार हर्षदभाई गोविंदभाई परमार ने जीत दर्ज की है। नगालैंड के कोरीडांग सीट पर भाजपा उम्मीदवार दाओचिर आई. इम्चेन, त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार जहर चक्रवर्ती ने जीत दर्ज की है। वहीं कर्नाटक के बागलकोट सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार उमेश हुलप्पा ने जीत दर्ज की है, जबकि दावनगेरे दक्षिण सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सम्राट एस. मल्लिकार्जुन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार श्रीनिवास पर निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं।
Breaking News
- फिल्म 'बंदर' में बिल्कुल नए और इंटेंस अवतार में नजर जायेंगे बॉबी देओल
- एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप : जापान के खिलाफ कड़ी चुनौती के लिए तैयार भारतीय टीम
- वर्ष 1970 के बाद से पहली बार किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं होंगे वामदल
- हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 356 अंक उछला
- एक माह के नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण, रविशंकर नाम से गूंजा गांव का आंगन
- छत्तीसगढ़ व्यापम में भर्ती का मौका, सब ऑडिटर के पदों पर आवेदन शुरू
- पश्चिम बंगाल, असम में भाजपा, केरल में कांग्रेस, तमिलनाडु में टीवीके आगे
- बंगाल-असम जीतने का जश्न मनाएगा बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ, जयस्तंभ चौक पर जुटेंगे कार्यकर्ता
- रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रियों के साथ ‘झालमुड़ी’ और ‘रसगुल्ला’ के साथ मनाया भाजपा की जीत का जश्न
- नकली ऑटो पार्ट्स के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, दो भाई गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल, असम में भाजपा, केरल में कांग्रेस, तमिलनाडु में टीवीके आगे












.jpg)
.jpg)

