Breaking News

छत्तीसगढ़ व्यापम में भर्ती का मौका, सब ऑडिटर के पदों पर आवेदन शुरू

post

छत्तीसगढ़ व्यापम में भर्ती का मौका, सब ऑडिटर के पदों पर आवेदन शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम), रायपुर, ने कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत सब ऑडिटर (उप अंकेक्षक) के कुल 69 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदों में अनारक्षित (यूआर) के 29, अनुसूचित जाति (एससी) के 8, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 22, और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 10 पद शामिल हैं।

सीजी व्यापम की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 मई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि की शाम 05.00 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। वहीं, जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए त्रुटि सुधार विंडो 23 मई से 25 मई की शाम 05.00 बजे तक खुला रहेगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा।

सीजी व्यापम लिखित परीक्षा रविवार, 7 जुलाई को 05 संभागीय मुख्यालयों में आयोजित होने की संभावना है, जिनमें सरगुजा (अम्बिकापुर), बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर (बस्तर), और रायपुर जिले शामिल हैं। इन जिलों में परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 से 12:15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के लगभग सात दिन पूर्व, 25 जून (गुरुवार), को प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) व्यापम की वेबसाइट पर जारी होने की संभावना है।

वहीं, परीक्षा के दिन प्रत्येक परीक्षार्थी को कम से कम दो घंटे पूर्व अपने परीक्षा केंद्र पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित रहना होगा, क्योंकि 09:30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा और इसके बाद किसी भी कैंडिडेट्स को प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी। एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनालइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य वर्ग के लिए 350 रुपए, ओबीसी के लिए 250 रुपए, और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग के लिए 200 रुपए तय किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।


You might also like!


Channel not found or invalid API Key.