Breaking News

मलयालम अभिनेता संतोष नायर का निधन


देश 05 May 2026
post

मलयालम अभिनेता संतोष नायर का निधन

मुंबई, 5 मई । मलयालम सिनेमा के जाने-माने अभिनेता संतोष नायर का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, केरल के पथानामथिट्टा जिले में उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई थी, जिसमें वह, उनकी पत्नी और ट्रक चालक घायल हो गए। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अचानक आए हार्ट अटैक के कारण अभिनेता ने दम तोड़ दिया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों में शोक की लहर है।

संतोष नायर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1982 में फिल्म 'इथु नजालुदे कथा' से की थी। इसके बाद उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में काम करते हुए अपने अभिनय का लोहा मनवाया। उन्होंने मुख्य किरदारों के साथ-साथ खलनायक और हास्य भूमिकाओं में भी अपनी अलग पहचान बनाई, जिससे वह मलयालम सिनेमा के बहुमुखी कलाकारों में गिने जाते थे।

उनकी आखिरी फिल्म 'मोहिन्याट्टम' इन दिनों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है और यह 8 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में साईजू कुरुप और सूरज वेंजरमूडु भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। संतोष नायर के निधन से फिल्म जगत ने एक अनुभवी और प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है।


You might also like!


Channel not found or invalid API Key.