Breaking News

ई-चालान में गोलमाल, बाइक मालिक के उड़े होश

post

ई-चालान में गोलमाल, बाइक मालिक के उड़े होश

भिलाईनगर। आम्रपाली वनांचल सिटी निवासी ज्योति कांत अग्रवाल की पिछले दो वर्षों से घर पर बाइक खड़ी थी। रायपुर निवासी एक शातिर युवक अग्रवाल की मोटर साइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल अपनी दुपहिया में कर रहा था। ट्रैफिक नियम का उलंघन वह रायपुर में कर रहा था और ई चालान भिलाई में रहने वाले ज्योति कांत अग्रवाल को मिलता रहा। आखिरकार दुर्ग एसएसपी से शिकायत के बाद आरोपी को दबोच लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले का आरोपी अविनाश नायक पिता बेनार नायक (36 वर्ष) राजीव आवास, लाल गंगा मॉल के पीछे गोल बाजार रायपुर का रहने वाला है। उसने अपनी दुपहिया वाहन में फर्जी तरीके से सीजी 07 बीके 7848 रजिस्ट्रेशन नंबर का प्लेट लगा रखा था। यह रजिस्ट्रेशन नंबर भिलाई में रहने वाले ज्योति कांत अग्रवाल के बजाज एवेंजर 220 सीसी मोटर साइकिल का है। इस नंबर वाली मोटर साइकिल के रायपुर के बॉम्बे मार्केट से मिलेनियम प्लाजा के बीच लगातार ट्रैफिक नियम उलंघन करने का ई चालान अग्रवाल को मिल रहा था। जबकि इस दौरान अग्रवाल की मोटर साइकिल घर पर ही खड़ी रही और न तो वे और न ही उनके किसी रिश्तेदार ने उसमें रायपुर का सफर किया है। आखिरकार भविष्य में कानूनी उलझन में पड़ने की आशंका को देखते हुए ज्योति कांत अग्रवाल ने दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल के समक्ष 20 अप्रैल को लिखित में शिकायत की थी।


बताया जा रहा है कि 7 नवंबर 2023 से 29 मार्च 2026 के दौरान ज्योति कांत अग्रवाल को अलग अलग कुल 11 ई चालान मिलें हैं। जिसमें चालानी राशि 47 हजार 500 रुपए है। एसएसपी को दिए शिकायत पत्र के अनुसार 7 नवंबर 2023 को 2000 रुपए, 01 दिसंबर 2023 को 5000 रुपए 06 जनवरी 2024 को 5000 रुपए, 10 जून 2024 को 5000 रुपए, 27 सितंबर 2024 को 5000 रुपए, 11 दिसंबर 2024 को 5000 रुपए, 16 मई 2025 को 500 रुपए, 24 अक्टूबर 2025 को 5000 रुपए, 04 फरवरी 2026 को 5000 रुपए, 23 मार्च 2026 को 5000 रुपए और 29 मार्च 2026 को 5000 रुपए का ई चालान ज्योति कांत अग्रवाल को मिला।




You might also like!


Channel not found or invalid API Key.