Breaking News

पारिवारिक विवाद में जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, एक की मौत दूसरी गंभीर

post

पारिवारिक विवाद में जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, एक की मौत दूसरी गंभीर

रायपुर 06 मई । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी ही दो सालियों पर गोली चला दी, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है।

पंडरी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित जितेंन्द्र वर्मा पेशे से बाउंसर है, घर पर परिवारिक विवाद होने से उसकी पत्नी अलग बहनों के साथ रह रही थी। मंगलवार देर रात जितेंद्र बच्चे से मिलने आया था जिसे दोनों बहनों ने रोका, इससे आक्रोशित जितेंद्र वर्मा ने दुर्गेश्वरी और गीतांजलि को अपनी पिस्टल से गोली मार दी, इसमें एक की मौत हो गई और दूसरी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपित जितेंद्र वर्मा ने पंडरी थाने पहुंच सरेंडर कर अपना जुर्म कबूल कर लिया है और लाइसेंसी पिस्तौल से दोनों सालियों को गोली मारने की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.