Breaking News

दुर्ग नगर निगम कार्यालय में धार्मिक टिप्पणी काे लेकर एक कर्मचारी की पिटाई


शहर 08 May 2026
post

दुर्ग नगर निगम कार्यालय में धार्मिक टिप्पणी काे लेकर एक कर्मचारी की पिटाई

दुर्ग 08 मई । विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हिंदू देवी-देवताओं पर कथित अभद्र टिप्पणी के आराेप में आज शुक्रवार काे दुर्ग नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन कर एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का शिकार हुआ व्यक्ति दुर्ग निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल का पीए गौतम साहू बताया गया है।

आराेप है कि गौतम साहू द्वारा किसी लड़की काे व्हाट्सएप पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी भेजी गई थी, जिसके बाद विहिप कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निगम कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गौतम साहू के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई। कार्यालय परिसर में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस गौतम साहू को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। मामले की जांच जारी है।

विहिप पदाधिकारियों सौरभ देवांगन एवं रामलोचन तिवारी ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.