सूरजपुर, 08 मई । विश्रामपुर थाना पुलिस ने टू-ए ऑफिसर कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा करते हुए शुक्रवार काे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से चोरी की नगदी, वारदात में प्रयुक्त सामान और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस जांच में आरोपित द्वारा दो अलग-अलग स्थानों से माेटरसाइकिल चोरी करने का मामला भी सामने आया है।
पुलिस के अनुसार टू-ए ऑफिसर कॉलोनी निवासी डॉक्टर शुभांगी वर्मा ने 7 अप्रैल को थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 अप्रैल की रात ड्यूटी पर जाने के दौरान उन्होंने अपने क्वार्टर में ताला लगाया था। अगले दिन सुबह लौटने पर घर का गेट खुला मिला और आलमारी में रखे करीब 40 हजार रुपये नगद गायब थे। मामले में अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शिवनंदनपुर निवासी आदित्य साहनी घटना वाली रात संदिग्ध हालत में घूमता देखा गया था और उसके बाद से फरार था। 7 मई को सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को एक अपाचे मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपित आदित्य साहनी ने कॉलोनी के क्वार्टर नंबर 39 का ताला तोड़कर घर में घुसने और आलमारी में रखे पर्स से करीब 40 हजार रुपये चोरी करना स्वीकार किया। आरोपित की निशानदेही पर चोरी की रकम में से 7500 रुपये नगद और वारदात में प्रयुक्त सुंगा रॉड बरामद किया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपित ने 22 अप्रैल को सूरजपुर के तिलसिवां मेन रोड से एक सफेद रंग की एफजेडएस माेटरसाइकिल चोरी करना भी कबूल किया। आरोपित ने बताया कि पेट्रोल खत्म होने पर माेटरसाइकिल को विश्रामपुर ओवरब्रिज नर्सरी के पास छोड़कर फरार हो गया था। इसके अलावा 3 मई को अंबिकापुर के गंगापुर कन्या परिसर से अपाचे मोटरसाइकिल चोरी कर विश्रामपुर लाने की बात भी उसने स्वीकार की। पुलिस ने चोरी की अपाचे माेटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
मामले में आरोपित आदित्य साहनी (19 वर्ष), निवासी शिवनंदनपुर, थाना विश्रामपुर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रकाश राठौर, एएसआई अशोक साहू, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश तिवारी, निलेन्द्र द्विवेदी, सोहरलाल पावले, निर्मल सिंह, पुष्पा रवि सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।
Breaking News
- अबू धाबी पहुंचे विक्रम मिस्री, फ्रांस और यूएई संग हुई त्रिपक्षीय बैठक
- दिल्ली-फरीदाबाद के बीच एमईएमयू रेल सेवा को मिली मंजूरी
- सूरजपुर : नकदी और माेटरसाइकिल चोरी मामले में युवक गिरफ्तार
- दुर्ग नगर निगम कार्यालय में धार्मिक टिप्पणी काे लेकर एक कर्मचारी की पिटाई
- मनोहर लाल खट्टर ने आईआईटी रुड़की में रेगुलेटरी सेंटर का किया उद्घाटन
- भारत 2026 में अपनी अध्यक्षता के तहत ब्रिक्स समूह और लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के बीच मजबूत सहयोग को बढ़ावा दे रहा है।
- अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिला में 3.6 तीव्रता का भूकंप
- नई दिल्ली के नेहरू प्लेस डाकघर के नवीनीकरण के साथ इंडिया पोस्ट ने आधुनिकीकरण अभियान शुरू किया।
- ट्रंप के युद्धविराम की पुष्टि के बाद यूएई ईरान के हवाई हमले का जवाब दे रहा है।
- सुशासन तिहार : औरदा शिविर में पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को मिली नए घर की चाबी
सूरजपुर : नकदी और माेटरसाइकिल चोरी मामले में युवक गिरफ्तार






.jpg)
.jpg)




.jpg)

.jpg)
