Breaking News

सेहत का खजाना है यह जंगली फल, शरीर में भर देता है ताकत, त्रेतायुग से जुड़ा है इसका कनेक्शन

post

सेहत का खजाना है यह जंगली फल, शरीर में भर देता है ताकत, त्रेतायुग से जुड़ा है इसका कनेक्शन

ऋषिकेश:
 उत्तराखंड का पवित्र नगर ऋषिकेश योगनगरी के नाम से दुनिया भर में मशहूर है. यह शहर न केवल आध्यात्मिकता और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां की स्थानीय संस्कृति और खानपान भी पर्यटकों को खूब लुभाता है. ऋषिकेश का हर कोना शांति, ऊर्जा और परंपरा की अनूठी झलक दिखाता है. यहां के घाट, मंदिर, आश्रम और योग केंद्र जहां मन को शुद्ध करते हैं, वहीं यहां मिलने वाले पारंपरिक फलों और स्ट्रीट फूड्स का स्वाद लोगों के मन में लंबे समय तक बना रहता है. ऐसा ही एक खास फल है – रामफल, जो अपने स्वाद, पोषण और धार्मिक जुड़ाव के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के बीच लोकप्रिय है.

लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान रामफल बेचने वाले दुकानदार अमित कुमार ने कहा कि रामफल खासतौर पर ऋषिकेश के राम झूला क्षेत्र में ही मिलता है. यह कोई आम फल नहीं है. इसकी पहचान स्थानीय स्तर पर ही सीमित है, लेकिन इसका स्वाद चखने के बाद लोग इसे भूल नहीं पाते. इसका आकार बेर या छोटे आमला जैसा होता है और इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है, जो इसे बच्चों और बड़ों दोनों के लिए पसंदीदा बनाता है. रामफल गर्मी और सर्दी दोनों मौसमों में उपलब्ध होता है. हालांकि, मानसून के महीनों में, विशेषकर जुलाई में यह बाजार में नहीं दिखाई देता.
रामफल खाने के फायदे

ऋषिकेश का रामफल अपने खट्टे-मीठे स्वाद और पोषण के लिए प्रसिद्ध है. यह फल विटामिन C से भरपूर है और भगवान राम से जुड़ी पौराणिक मान्यता इसे और खास बनाती है.

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.