Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया गया


देश 09 May 2026
post

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया गया

सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया है।
 
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से और अगले आदेश तक सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे।
 
वह 30 मई को जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल पूरा होने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे।
 
लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि चार दशकों से अधिक की विशिष्ट सेवा के साथ एक उच्च सम्मानित अधिकारी हैं। वे सितंबर 2025 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं।
 
इससे पहले उन्होंने सेना के वाइस चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ और सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया, साथ ही पश्चिमी और उत्तरी मोर्चों पर प्रमुख ऑपरेशनल फॉर्मेशन की कमान भी संभाली।
 

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.