Breaking News

मनोहर स्मृति न्यास छात्रवृत्ति योजना: 12वीं तक के जरूरतमंद छात्रों को मिलेगी आर्थिक सहायता

post

मनोहर स्मृति न्यास छात्रवृत्ति योजना: 12वीं तक के जरूरतमंद छात्रों को मिलेगी आर्थिक सहायता

रायपुर । छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि गुरुवर्या मनोहर श्रीजी की स्मृति में स्थापित “छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि मनोहर स्मृति न्यास” द्वारा जैन समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की गई है। न्यास लगातार पांचवें वर्ष यह योजना संचालित कर रहा है, जिसके तहत सकल जैन समाज के सभी गच्छ और पंथ के स्कूली विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

योजना के तहत कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों को अधिकतम 21 हजार रुपये तक तथा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अधिकतम 31 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह राशि केवल स्कूल की ट्यूशन फीस के लिए प्रदान की जाएगी।

न्यास की ओर से जारी जानकारी के अनुसार छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।

यह छात्रवृत्ति योजना छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ मध्यप्रदेश के महाकौशल क्षेत्र, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र और ओडिशा के नवापाड़ा जिले के विद्यार्थियों के लिए भी लागू रहेगी।

छात्रवृत्ति योजना से जुड़े नियमों और अन्य जानकारी के लिए 9826141185 एवं 98275 51436 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।



You might also like!


Channel not found or invalid API Key.