काेलकाता, 09 मई । पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह जनादेश केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि विकास और सुशासन की दिशा में जनता का स्पष्ट संदेश है।
कोलकाता पहुंचकर उन्होंने शुभेंदु अधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात की और नवगठित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने लंबे समय से बदलाव की जो उम्मीद की थी, अब उसे नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और “डबल इंजन सरकार” की ताकत से राज्य विकास के नए आयाम छुएगा।
उन्होंने आगे कहा कि नई सरकार के तहत युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, किसानों को समृद्धि का नया रास्ता मिलेगा और महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित व सशक्त वातावरण तैयार होगा।
साय के मुताबिक, जनता ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन के पक्ष में अपना स्पष्ट समर्थन दिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ आगे बढ़ेगा तथा “सोनार बांग्ला” का सपना साकार होगा।
Breaking News
- सूरजपुर : नेशनल लोक अदालत में 83 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण
- नोएडा में सीएक्यूएम को 28 जगहों पर मिली धूल और निर्माण कार्यों के कूड़े के ढेर
- पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा
- कुसमुंडा में सड़क के गड्ढे बने जानलेवा, ट्रेलर की चपेट में आने से एसईसीएल कर्मी की मौत
- शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- मनोहर स्मृति न्यास छात्रवृत्ति योजना: 12वीं तक के जरूरतमंद छात्रों को मिलेगी आर्थिक सहायता
- सीहोर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की रजत जयंती और पीएमजीएसवाई-IV के शुभारंभ का आयोजन किया जाएगा।
- ईडी ने हैम्पटन स्काई रियल्टी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के मंत्री संजीव अरोरा को गिरफ्तार किया।
- बहरीन ने कथित आईआरजीसी संबंधों के आरोप में 41 लोगों को गिरफ्तार किया
- अनीश भानवाला ने 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
.jpg)











.jpg)


.jpg)