दमिश्क, 10 मई । सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शारा ने शनिवार को राजधानी दमिश्क स्थित पीपल्स पैलेस में लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम से मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों देशों के मंत्रीस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी उपस्थित रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करना और साझा हितों की पूर्ति के लिए आर्थिक एवं व्यापारिक सहयोग को आगे बढ़ाना था। यह जानकारी सीरिया की न्यूज एजेंसी सना की रिपोर्ट में दी गई।
इस रिपोर्ट के अनुसार, दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करने और विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए सुरक्षा समन्वय पर भी चर्चा की। दोनों पक्षों ने नवीनतम क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शारा से एक साल पहले मिले थे। लेबनान और सीरिया में तब से बहुत कुछ बदल गया है।
अल जजीरा के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच लेबनान में इजराइल की बढ़ती आक्रामकता पर भी चर्चा हुई। खास बात यह है कि सीरिया कभी ईरान और उसके सहयोगी हिजबुल्लाह के बीच जमीनी रास्ते का हिस्सा हुआ करता था। असद शासन के पतन के बाद इसमें भारी कमी आई है। पिछले कुछ महीनों में सीरिया ने कई सुरंगों को नष्ट किया है। इनका इस्तेमाल लेबनान में हथियारों की तस्करी की कोशिश के लिए किया जा रहा था। यह नहीं पिछले हफ्ते हिजबुल्लाह के कई सदस्यों की गिरफ्तारी की है। कहा जा रहा है कि यह लोग उत्तरी इजराइल पर रॉकेट दागने की कोशिश कर रहे थे।
सीरिया और लेबनान की सरकार इस समय हिजबुल्लाह पर लगाम लगाने की कोशिश में एक साथ खड़ी नजर आ रही हैं। इस समय सीरिया के 2,000 से अधिक कैदी लेबनान में हिरासत में हैं। लेबनान में मौजूद सीरियाई शरणार्थियों का मुद्दा भी अहम शामिल है। लेबनान में अभी भी 10 लाख से ज्यादा सीरियाई नागरिक विस्थापित के तौर पर रह रहे हैं।
Breaking News
- मई में भी हुई एफपीआई की बिकवाली, विदेशी निवेशकों ने 2026 में की दो लाख करोड़ से अधिक की निकासी
- माँ: वह अनमोल शक्ति जो अपने बच्चों के जीवन को खुशियों से भर देती है
- प्रीमियर लीग: ब्रेंटफोर्ड पर जीत के साथ मैनचेस्टर सिटी आर्सेनल से दो अंक पीछे रह गई है।
- छग के रायपुर में आज आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर
- लेबनान के प्रधानमंत्री ने सीरिया के राष्ट्रपति से की मुलाकात
- कांग्रेस करती है सिर्फ झूठ और विश्वासघात की राजनीति, उसकी सत्ता की किताब में गवर्नेंस का कोई अध्याय ही नहींः प्रधानमंत्री मोदी
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज और कल कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात के दौरे पर
- सूरजपुर : नेशनल लोक अदालत में 83 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण
- नोएडा में सीएक्यूएम को 28 जगहों पर मिली धूल और निर्माण कार्यों के कूड़े के ढेर
- पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा
लेबनान के प्रधानमंत्री ने सीरिया के राष्ट्रपति से की मुलाकात












.jpg)
.jpg)
.jpg)
