बलरामपुर, 11 मई । जिले में अवैध पशु तस्करी और पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में साेमवार काे चौकी बरियों पुलिस ने पशु तस्करी मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार प्रकरण में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जलाल साह पिता स्वर्गीय सिराज साह, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम आरा, चौकी बरियों, थाना राजपुर के रूप में हुई है।
पुलिस को पूर्व में मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम आरा के कुछ लोग झारखंड के पशु तस्करों के साथ मिलकर मवेशियों को बूचड़खाना ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर चौकी बरियों पुलिस ने गंगेर नदी किनारे जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की। इस दौरान एक सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक जेएच-03-एएम-4025 में मवेशियों को भरते हुए देखा गया।
पुलिस को देखते ही तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। जांच में पिकअप वाहन में चार मवेशी मिले, जिन्हें क्रूरता पूर्वक बांधा गया था। पुलिस ने वाहन और मवेशियों को जब्त कर मामला दर्ज किया था।
विवेचना के दौरान पुलिस ने वाहन चालक तहकीक अंसारी, वाहन स्वामी त्रिवेणी प्रजापति तथा आबिद अंसारी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था। मामले में संलिप्त अन्य आरोपितों की तलाश जारी थी।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपित जलाल साह ग्राम कोरंधा में छिपा हुआ है। सूचना पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक किरणेश्वर प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद उसे आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि जिले में पशु तस्करी और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Breaking News
- बलरामपुर : पशु तस्करी मामले में एक और आरोपित गिरफ्तार
- उद्योग जगत को मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने की जरूरत: वाणिज्य सचिव
- ईशा देओल का नया सफर, डिजाइन करेंगी प्रीमियम विला
- ज्ञानभारतम पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान में सामने आई प्राचीन ज्ञान परंपरा की विरासत
- शुभेंदु अधिकारी पीए हत्या के तीन आरोपितों को 13 दिनों की सीआईडी हिरासत
- बेलारूसी खिलाड़ियों की वापसी पर यूक्रेनी स्टार एलीना स्वितोलिना नाराज, आईओसी के फैसले को बताया पीड़ादायक
- सहकारी समितियों में खाद और बीज का संकट, किसान यूनियन पहुंचा कलेक्ट्रेट
- खाड़ी वार्ता के डगमगाने से वैश्विक शेयर वायदा में उतार-चढ़ाव आया और डॉलर को मजबूती मिली।
- ज़ेलेंस्की का कहना है कि लगभग 20 देश यूक्रेन के साथ ड्रोन सौदों में रुचि रखते हैं।
- नारायणपुर में डीजल संकट गहराया, किसान डिब्बे लेकर कलेक्टर निवास पहुंचे
बलरामपुर : पशु तस्करी मामले में एक और आरोपित गिरफ्तार












.jpg)
.jpg)
.jpg)
