Breaking News

सावधान! गोरा होने के चक्‍कर में चेहरे पर लगा रहे हैं Betnovate Cream? हो सकते हैं गंभीर नुकसान, डॉक्टर की चेतावनी

post

सावधान! गोरा होने के चक्‍कर में चेहरे पर लगा रहे हैं Betnovate Cream? हो सकते हैं गंभीर नुकसान, डॉक्टर की चेतावनी

Face पर glow लाने के लिए क्या आप भी Betnovate क्रीम इस्तेमाल कर रहे हैं?

शुरुआत में ये क्रीम आपकी स्किन को साफ, चमकदार और एकदम smooth दिखा सकती है… लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही “फटाफट असर” आगे चलकर आपकी स्किन को धीरे-धीरे खराब भी कर सकता है?

पिंपल्स, दाग-धब्बे या fairness के लिए बिना डॉक्टर की सलाह के Betnovate जैसी क्रीम लगाना आम हो गया है. लेकिन इसमें मौजूद स्टेरॉयड आपकी त्वचा को अंदर से कमजोर कर सकता है- और कई बार इस नुकसान का असर तब दिखता है, जब आप क्रीम छोड़ देते हैं.

इसलिए, चेहरे पर लगाने से पहले ये जान लेना बेहद जरूरी है कि ये क्रीम असल में आपकी स्किन के साथ क्या कर रही है.

स्टेरॉयड क्रीम से स्किन क्यों खराब होती है?

चेहरे पर पिंपल्स, डार्क स्पॉट्स या स्किन को जल्दी गोरा करने की चाह में कई लोग बिना डॉक्टर की सलाह के तरह-तरह की क्रीम इस्तेमाल करने लगते हैं. इनमें एक नाम Betnovate क्रीम का भी है, जिसे लोग अक्सर “जादुई असर” वाली क्रीम समझकर चेहरे पर लगाने लगते हैं. शुरुआत में ये क्रीम स्किन को साफ, चमकदार और स्मूद दिखा सकती है, लेकिन इसका रेग्युलर और गलत इस्तेमाल लंबे समय में स्किन को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. खास बात ये है कि कई लोगों को पता ही नहीं होता कि Betnovate जैसी क्रीम में स्टेरॉइड मौजूद होते हैं.

Betnovate क्रीम में क्या होता है?

Betnovate क्रीम में बीटामेथासोन (Betamethasone) नाम का स्टेरॉइड होता है. ये एक ताकतवर एंटी-इंफ्लेमेटरी दवा मानी जाती है, जिसका इस्तेमाल डॉक्टर खास स्किन समस्याओं में सीमित समय के लिए करवाते हैं.

लेकिन कई लोग इसे चेहरे पर रोजाना लगाने लगते हैं, खासकर पिंपल्स, रेडनेस, खुजली, दाग या स्किन फेयर दिखाने के लिए. यही आदत आगे चलकर परेशानी की वजह बन सकती है.

चेहरे पर Betnovate लगाने के नुकसान

चेहरे की स्किन शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में ज्यादा सेंसिटिव होती है. ऐसे में स्टेरॉइड क्रीम का लंबे समय तक इस्तेमाल स्किन को पतला कर सकता है.

कई लोगों के स्किन पर जलन व लाल होना, छोटे-छोटे दाने, चेहरे पर नसें दिखना, ज्यादा ऑयलिनेस और स्टेरॉइड एक्ने जैसी समस्याएं भी शुरू हो सकती हैं. कुछ मामलों में स्किन इतनी सेंसिटिव हो जाती है कि क्रीम बंद करते ही चेहरा पहले से ज्यादा खराब दिखने लगता है.

अचानक क्रीम बंद करने से क्या होता है

अगर कोई लंबे समय से स्टेरॉइड क्रीम लगा रहा है, तो उसे अचानक बंद करना भी सही तरीका नहीं माना जाता. कई लोगों में ऐसा करने पर स्किन डल दिखने लगती है, जलन बढ़ सकती है और चेहरे पर रिएक्शन जैसा असर दिख सकता है.

इसलिए डॉक्टर अक्सर ऐसी क्रीम को धीरे-धीरे कम करने की सलाह देते हैं, ताकि स्किन को अचानक बदलाव न झेलना पड़े.

Betnovate का सही इस्तेमाल क्या है?

स्टेरॉइड क्रीम छोड़ने की प्रक्रिया के दौरान कई बार एंटी-इंफ्लेमेटरी ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ सकती है, जिसे भी धीरे-धीरे कम किया जाता है. इसके अलावा सनस्क्रीन और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल बेहद जरूरी माना जाता है, क्योंकि इस दौरान स्किन ज्यादा सेंसिटिव हो सकती है.

ऐसे में बेहतर तो यही होगा  कि चेहरे पर किसी भी स्टेरॉइड क्रीम का इस्तेमाल बिना स्किन स्पेशलिस्ट की सलाह के न करें.

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.